Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

सिर्फ Stuart Broad और James Anderson के नाम है टेस्ट क्रिकेट का ये खास रिकॉर्ड, बाकी दिग्गज खिलाडियों को छोड़ा पीछे

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 20, 2023 at 8:55 PM
Modified at :July 20, 2023 at 8:56 PM
सिर्फ Stuart Broad और James Anderson के नाम है टेस्ट क्रिकेट का ये खास रिकॉर्ड, बाकी दिग्गज खिलाडियों को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट में Stuart Broad के नाम दर्ज हुई एक और खास उपलब्धि।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England और Australia) के बीच एशेज सीरीज (Ashes Series) 2023 का चौथा टेस्ट 19 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में शुरू हो गया है। बता दें मेजबान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने इस मुकाबले के पहले ही दिन इतिहास रचते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने चौथे टेस्ट के पहली पारी में 2 विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में एक और नई बुलंदी को छू लिया है।

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने 2 विकेट और लेते ही एक विशेष सूचि में अपनी जगह बना ली, दरअसल वो इंग्लैंड के लिए 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे अभी तक सिर्फ दो ही तेज गेंदबाजों ने 600 टेस्ट विकेट लिए हैं, ब्रॉड के अलावा ये कारनामा एक और इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने किया है। इन दो गेंदबाजों के अलावा सिर्फ तीन स्पिनर ही इस मुकाम को हासिल करने में सफल हुए हैं।

चौथे एशेज टेस्ट की पहली पारी में ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को आउट करके अपना 599वां टेस्ट विकेट पूरा किया और फिर 50वें ओवर में ट्रेविस हेड (Travis Head) का शिकार करते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट के आंकड़े को हासिल कर लिया। उन्होंने अपने 166वें टेस्ट मैच में इस 600 विकेट लेने के उपलब्धि का गौरव हासिल किया।

600 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बने ब्रॉड

बता दें स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले 600 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा एक और इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने किया था। वहीं अब तक इन दो तेज गेंदबाजों के अलावा और किसी तेज गेंदबाज ने 600 टेस्ट विकेट लेने का सफर तय नहीं किया है। ब्रॉड और एंडरसन से पहले इस लिस्ट में सिर्फ स्पिनर्स का ही जलवा था, बता दें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम दर्ज है. मुरलीधरन ने 800 विकेट हासिल किए हैं

दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह

19 जुलाई को स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने दिग्गजों की सूची में अपनी जगह बना ली है, दरअसल वो इंग्लैंड की तरफ से 600 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं, लेकिन ओवरऑल वो ऐसा करने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। बता दें वो, मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708), जेम्स एंडरसन (688) और अनिल कुंबले (619) के साथ 600 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को आउट करते ही इस खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली।

ब्रॉड ने 16 साल का लंबा सफर किया तय

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को टेस्ट क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने के लिए 16 साल लगे। उन्होंने साल 2007 में टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, डेब्यू के बाद उनके करियर में कई उतार चढ़ाव आए। विशेषकर सीमित ओवर के क्रिकेट में तब जब Yuvraj Singh ने उनकी छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे, उस समय लगा था कि ब्रॉड का करियर बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। लेकिन उन्होंने बाकी प्रारूपों से दूर होकर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की की और कभी वापस मुड़कर नहीं देखा।

जेम्स एंडरसन (James Anderson) की कहानी भी कुछ उनकी जैसी ही है, उन्होंने भी टेस्ट में अच्छा करने के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इन दोनों ही गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, जिस वजह से आज इन दोनों का नाम दिग्गजों की सूची में शामिल है।

चौथे टेस्ट की शुरुआत से पहले यह मुकाम हासिल करने के लिए ब्रॉड को केवल दो विकेट लेने की जरूरत थी। चौथे टेस्ट के पहले दिन ही ब्रॉड ने दो विकेट हासिल कर लिए। सबसे पहले उन्होंने दिन की शुरुआत में ही ख्वाजा को पवेलियन वापस भेजा, जिसके बाद उन्होंने तीसरे सेशन की शुरुआत में ब्रॉड ने हेड को 48 के स्कोर पर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.