Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

मिलिए WWE के सुप्रसिद्ध Samoan Family के पांच सबसे बेहतरीन रेसलर से

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 8, 2023 at 8:02 PM
Modified at :July 8, 2023 at 8:02 PM
मिलिए WWE के सुप्रसिद्ध Samoan Family के पांच सबसे बेहतरीन रेसलर से

WWE के इतिहास में ये परिवार सबसे बड़ा और सफल परिवार है, जिसने इस इंडस्ट्री के विकास में हमेशा योगदान दिया है।

समोअन परिवार (Samoan Family) प्रोफेशनल रेसलिंग के व्यवसाय में प्रवेश करने वाले सबसे पुराने और महान परिवारों में से एक है। इनका प्रभुत्व रेसलिंग की दुनिया में बहुत पुराना है। Anoa’i परिवार एक प्रसिद्ध समोआ-अमेरिकी रेसलिंग राजवंश है, जिनकी उत्पत्ति अमेरिका के समोआ क्षेत्र से हुई थी। इस परिवार ने वर्षों से प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में, विशेष रूप से WWE (World Wrestling Entertainment) इंडस्ट्री के भीतर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।

पॉलिनेशियन संस्कृति को अपनाने वाले, Anoa’i परिवार से आज तक कई प्रतिभाशाली रेसलर निकले हैं और आज तक इस परिवार का प्रभुव्त हमें WWE में देखने को मिल रहा है। Anoa’i परिवार से निकले कई रेसलर पीढ़ियों से इस उद्योग में है और अब तक बड़ी सफलताएं हासिल कर चुके हैं। 

तो चलिए एक नजर डालते हैं रेसलिंग के जगत में Anoa’i परिवार के पांच सर्वश्रेष्ठ रेसलर्स के ऊपर:

5. Rikishi

Rikishi

Solofa Fatu Jr ने एक जापानी शब्द के नाम Rikishi के साथ सूमो रेसलर के तौर पर काम किया था, जो उनके चचेरे भाई के उपनाम "Yokozuna" के समान था। रिकिशी पहली बार 1992 में WWF में अपने चचेरे भाई सामू (सैमुला अनोई) के साथ टैग टीम द हेडश्रिंकर्स के सदस्य के रूप में दिखाई दिए। Attitude Era के दौरान, उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित किया। Rikishi, इस समय WWE के सबसे बढ़िया टैग टीमों में से एक The Usos के पिता हैं।

उन्होंने 1 बार WWE Intercontinental Championship और 3 बार टैग टीम खिताब अपने नाम किया था। WWE में वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ देने के कारण उन्हें साल 2015 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। बता दें उनका रेसलिंग करियर का अधिकांश समय टैग टीम डिवीजन और मिड कार्ड मैचों में गुजरा था। उनके बढ़िया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हम अपनी सूची में पांचवे स्थान पर शामिल करते हैं।

4. The Usos

The Usos

WWE में The Usos के नाम से पहचाने जाने वाले Jimmy (Jonathan Solofa Fatu) और Jey (Joshua Samuel Fatu) को अब दुनिया की शीर्ष टैग टीम में से एक माना जाता है। 24 मई 2010 को मेन रोस्टर में Usos ने अपनी चचेरी बहन Tamina Snuka के साथ डेब्यू किया था। इससे पहले तक वो WWE के विकासात्मक ब्रांड FCW के साथ काम कर रहे थे। 8 बार के WWE Tag Team Champion, The Usos ने अपने शानदार प्रदर्शन और इन रिंग कौशल के दम पर इस उद्योग में अपनी पहचान बनाई है। वहीं The Usos, WWE हॉल ऑफ फेमर Rikishi के बेटे हैं। 

जबकि, The Usos ने 622 दिनों तक टैग टीम चैंपियनशिप अपने पास रखकर टैग टीम डिवीजन में इतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहने की एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 3 बार Raw और 5 बार SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीता है। इसके साथ ही वो Undisputed Tag Team Champion यानी Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप दोनों को एक साथ जीतने वाले पहले टैग टीम बने थे। इतने वर्षों तक WWE में रहते हुए टैग टीम डिवीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के चलते The Usos हमारी सूची में चौथे स्थान पर आते हैं।

3. Yokozuna

Rodney Agatupu Anoa'i एक सूमो पहलवान थे जिन्होंने जापान का प्रतिनिधित्व किया और उपनाम Yokozuna के तहत लड़ाई लड़ी। जिसके बाद मिस्टर फूजी ने योकोज़ुना का प्रबंधन किया, और उन्होंने 31 अक्टूबर 1992 को WWE (तब WWF) में अपना डेब्यू किया था। योकोज़ुना दो बार WWF टैग टीम चैंपियन, दो बार WWF World Heavyweight Champion और 1993 में Royal Rumble के विजेता बने थे। वहीं वह WWF World Heavyweight Championship जीतने वाले पहले समोआ रेसलर थे। 

580 पाउंड के इस विशाल रेसलर को आज भी इस उद्योग के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक माना जाता है। बता दें उनका WWE में 6 साल का सबसे छोटा कार्यकाल था, इतना छोटा कार्यकाल रहने के बावजूद उन्होंने काफी चैंपियनशिप अपने नाम की और हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। साल 2000 में महज 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें 2012 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। योकोजुना ने कम समय में ही अपने करियर में काफी ऊंचाई हासिल कर ली है, जिस वजह से वो इस इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं।

2. Roman Reigns

Roman Reigns WWE

Roman Reigns को इस समय किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है वो वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन WWE सुपरस्टार हैं और मौजूदा Undisputed Universal Champion भी हैं। उन्होंने 2012 में अपने दो दोस्तों Seth Rollins और Dean Ambrose के साथ WWE में अपना डेब्यू किया था।

2015 में Royal Rumble जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी और उनका करियर भी आगे बढ़ने लगा। उन्होंने हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन और इन रिंग कौशल से प्रशंसकों के दिल में जगह बनाई है। इसके अलावा वो बेहतरीन समोआ रेसलर में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। Reigns 4 बार के WWE World Champion हैं, और इस समय भी वो मौजूदा चैंपियन हैं। इसके अलावा, Reigns WWE चैंपियन के रूप में 1000+ दिन पूरे करने वाले 3 दशकों से अधिक समय बाद एकमात्र WWE चैंपियन बने हैं। WWE में एक सफलतम करियर होने के कारण वो हमारी सूची में दूसरे स्थान पर है।

1. The Rock

The Rock

Dwayne Douglas Johnson, जिन्हें The Rock के नाम से जाना जाता है, वो WWE के इतिहास के सबसे महान प्रोफेशनल रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 4 नवंबर, 1996 को Raw के एपिसोड में अपने पिता रॉकी माविया के नाम से WWF में अपना डेब्यू किया था। लेकिन शुरुआत में वो प्रशंसकों का दिल जीतने में असफल रहे। जिसके बाद उन्होंने हील कैरेक्टर अपना लिया और  अगस्त 1997 में द नेशन ऑफ डॉमिनेशन में शामिल हो गए।

इसके तुरंत बाद, रॉकी माविया की जगह उन्हें The Rock का नाम दे दिया गया और ये नाम स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज सबसे मशहूर और चर्चित नाम बन गया है। Rock ने कई बड़े रेसलर के साथ मिलकर इस इंडस्ट्री के विकास में सहायता की और फैंस को अपने प्रदर्शन से बहुत खुश भी किया। 

2 बार के Intercontinental Champion, 5 बार के विश्व टैग टीम चैंपियन, 10 बार के World Champion और 2003 रॉयल रंबल के विजेता The Rock ने प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में एक क्रांति लाने का काम किया है। WWE के विकास के साथ-साथ उन्होंने समोअन परिवार का नाम भी इस उद्योग में काफी ऊंचा किया है, WWE में एक सफलतम करियर होने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी उन्हें खूब सफलता हासिल हुई। एक सर्वश्रेष्ठ रेसलिंग करियर के साथ-साथ, बढ़िया हॉलीवुड करियर होने के कारण वो Anoa'i परिवार के सबसे काबिल सदस्य हैं और हमारी सूची में पहले स्थान पर आते हैं।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement