Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

SummerSlam 2023: जानिए 'Tribal Combat' नियम जोकि इस्तेमाल होगा Roman Reigns और Jey Uso के मुकाबले में

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 25, 2023 at 12:14 AM
Modified at :July 25, 2023 at 12:15 AM
SummerSlam 2023: जानिए 'Tribal Combat' नियम जोकि इस्तेमाल होगा Roman Reigns और Jey Uso के मुकाबले में

WWE में पहली बार Tribal Combat मैच का आयोजन किया जाएगा।

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के 21 जुलाई, 2023 एपिसोड में, रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) का आमना-सामना हुआ। इस एपिसोड में दोनों को समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में उनके बीच होने वाले मैच का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था, रोमन रेंस ने बिना ज्यादा समय गंवाए आते ही  कॉन्ट्रेक्ट पर साइन कर दिया, हालांकि जे उसो थोड़ा रुके और उन्होंने अचानक से एक नियम का ऐलान किया वो नियम था 'ट्राइबल कॉम्बैट' (Tribal Combat) मैच, जिससे खुद रोमन भी चौंक गए। आपको बता दें द ट्राइबल चीफ का मानना ​​था कि SummerSlam 2023 में एक साधारण मैच होगा, लेकिन जे उसो ने उन्हें अपने फैसले से आश्चर्यचकित कर दिया।

दरअसल, Jey Uso ने कहा कि Roman Reigns ने पिछले कुछ समय में जो भी किया है उनके और उनके भाई के साथ उसे देखते हुए उन्होंने इस नियम का चुनाव किया है। आपको बता दें Jey ने पुराना कॉन्ट्रैक्ट फाड़कर इस फैसले का ऐलान किया।

आखिर क्या है 'ट्राइबल कॉम्बैट' मैच?

बता दें 'ट्राइबल कॉम्बैट' मैच और कुछ नहीं बल्कि No Disqualification मैच है, जिसमें सुपरस्टार्स मैच जीतने के लिए किसी भी चीज की सहायता ले सकते हैं। इसका मतलब है कि सुपरस्टार अपनी पसंद के किसी भी हथियार का उपयोग कर सकते हैं, और बाहरी हस्तक्षेप के कारण मैच रद्द भी नहीं होगा जैसा कि जे उसो ने WWE स्मैकडाउन पर बताया, "कुछ भी हो सकता है।" टेबल, कैंडो स्टिक, चेयर आदि चीजों का इस्तेमाल इस मैच में किया जा सकता है।

हालांकि, इस समय एक बात जो सब जानना चाहते हैं वो ये है कि क्या इन दोनों के मैच में कोई दूसरा सुपरस्टार खलल डाल सकता है या फिर 'ट्राइबल कॉम्बैट' नियम में किसी दूसरे सुपरस्टार का खलल डालना प्रतिबंध है। Jey Uso ने ये तक कहा कि मैच के दौरान फैंस के पास से भी हथियार लिया जा सकता है, लेकिन अब आगे क्या होगा ये तो मैच के दौरान ही पता चलेगा।

Roman Reigns का टाइटल दांव पर है:

WWE स्मैकडाउन के सेगमेंट के दौरान, रोमन रेंस ने Undisputed WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप टाइटल को टेबल पर रखा और जे उसो से कहा कि अगर जे उसो इसके लिए लड़ना चाहते हैं तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है।

हालांकि, ट्राइबल कॉम्बैट का मतलब है कि जो भी जीतेगा वह ट्राइबल चीफ होगा। इसलिए, रोमन रेंस ने अपने गले में पहनी ‘Ula Fala’ को निकाल दिया और उसे टाइटल के ऊपर रख दिया। क्योंकि वो ‘Ula Fala’ ट्राइवल हेड की पहचान है और अब इन दोनों में से जो भी जीतेगा उसे टाइटल के साथ-साथ ये ‘Ula Fala’ भी सम्मान के रूप में पहनाई जाएगी।

अंत में रोमन रेंस और जे उसो ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर और अपने माथे को छूकर ‘ट्राइबल कॉम्बैट’ मैच को आधिकारिक बना दिया।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement