Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

इस कारण के चलते विराट और रोहित दूसरे वनडे से हुए गायब, कप्तान Hardik Pandya ने किया बड़ा खुलासा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 30, 2023 at 1:46 AM
Modified at :July 30, 2023 at 1:46 AM
इस कारण के चलते विराट और रोहित दूसरे वनडे से हुए गायब, कप्तान Hardik Pandya ने किया बड़ा खुलासा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की जगह Hardik Pandya को टॉस पर देखकर फैंस हैरान रह गए।

अक्टूबर में विश्व कप (World Cup) 2023 शुरू होने से पहले युवाओं को अधिक मौके देने के लिए, टीम इंडिया ने भारत के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से ब्रेक देने का फैसला किया है। पहले वनडे में 115 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने युवाओं को बीच में समय देने के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी की, जबकि विराट कोहली को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। बता दें नियमित कप्तान रोहित की अनुपस्थिति में उप-कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरे वनडे में भारत की कप्तानी करेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम

टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का यह दूसरा वनडे मैच होगा। पांड्या को टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के बाद से टी20 टीम का भी नेतृत्व कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने रोहित और विराट की गैरमौजूदगी के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, हमारे लिए कुछ सवालों के जवाब देने की जरूरत है इसलिए वे इस मैच में आराम कर रहे हैं। इस आराम के बाद वो तीसरे वनडे के लिए तरोताजा होकर वापसी करेंगे।”

दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ कप्तान होप का प्लान B

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope) ने दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। होप ने पहले वनडे में हुए प्रदर्शन को देखने के बाद लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया। होप ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं, हमने देखा कि पिछले मैच में क्या हुआ था। परिस्थितियां गेंदबाजों की मदद करेंगी”। पहले वनडे में वेस्टइंडीज सिर्फ 114 रन पर आउट हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ विंडीज स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देते हुए 5 भारतीय विकेट लिए।

संजू सैमसन और अक्षर पटेल प्लेइंग 11 में शामिल

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने के बाद संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। जब संजू को पहले वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला तो फैंस का गुस्सा भारतीय टीम मैनेजमेंट के खिलाफ फूट पड़ा था। बता दें दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ सकता है क्योंकि बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दूसरे वनडे के दौरान बारिश की 50% संभावना है। वहीं भारत दूसरे वनडे में जीत के साथ वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.