Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WI vs IND 1st One Day: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड और टेलीकास्ट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 26, 2023 at 7:44 PM
Modified at :July 26, 2023 at 7:44 PM
WI vs IND 1st One Day: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड और टेलीकास्ट

भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर वनडे खेलने के लिए मैदान पर उतरेगा।

ICC क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में बड़ी निराशा के बाद अब वेस्टइंडीज, भारत (WI vs IND) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के साथ अपने एकदिवसीय अभियान को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। बता दे विंडीज इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले बड़े विश्व कप आयोजन के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। यह इतिहास में पहली बार होगा, जब विश्व कप का आयोजन दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के बिना होगा।

अब, भारत (India) से मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपनी वनडे टीम में कुछ बदलाव किया है, और एक बदलाव वाली टीम का ऐलान किया है। 27 जुलाई से शुरु होने वाले वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) टीम एक नई रणनीति के साथ उतरेगी। जबकि भारत भी आगामी विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अच्छे से परखना चाहेगी।

टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद अब कैरेबियाई टीम भारत को वनडे सीरीज में करारा जवाब देने के इरादे से उतरेगा। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच वनडे में पिछले कुछ भिड़ंत को अगर हम देखे तो उसमें भारत का पलड़ा भारी है और वेस्टइंडीज उनके आसपास भी नहीं है। ऐसे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम का जीत हासिल करना उतना आसान नहीं होने वाले है, क्योंकि हालिया आंकड़ों से साफ पता चलता है कि वेस्टइंडीज के लिए जीत हासिल करना उतना आसान नहीं होगा।

WI vs IND: किसका पलड़ा रहेगा भारी

एक तरफ जहां भारत ने WTC फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद अपने नए WTC 2023-25 चक्र का एक शानदार अंदाज में आगाज किया है, उससे भारत के इरादे साफ है वहीं इस टीम के सभी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। पहले ही मैच में तीन दिवसीय जीत के साथ भारत ने 12 सराहनीय अंक हासिल किए, वहीं दूसरे टेस्ट में भी भारत लगभग जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन बारिश के चलते मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत अब उसी रवैये को वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगा।

वेस्टइंडीज ने भले ही वनडे टीम में कुछ बदलाव किए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम में अभी भी कई कमियां है जिन पर उन्हें काम करना है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया पूरे जोश में है जिस वजह से वनडे सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है।

WI vs IND: किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

West Indies: Shimron Hetmyer

कैरेबियाई टीम के आक्रामक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) लगभग 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी करेंगे। IPL 2023 में अपने बल्ले से कमाल करने के बाद अब सभी वेस्टइंडीज फैंस और टीम प्रबंधन को हेटमायर से काफी उम्मीदें होंगी कि वो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वही काम करके दे जैसा उन्होंने पिछले कुछ समय में IPL में किया है। हेटमायर खुद भी हर एक भारतीय गेंदबाज के खिलाफ खेल चुके हैं, जिस वजह से उनसे एक बड़ी पारी हमें देखने को मिल सकती है।

India: Shubman Gill

IPL 2023 अपने बल्ले से गेंदबाजों की जमकर पिटाई करने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला पिछले कुछ मैचों में भारत की तरफ से खेलते हुए खामोश रहा है। WTC फाइनल के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में गिल फ्लॉप साबित हुए और उन्होंने अपने प्रदर्शन के बाद सभी को निराश किया। जिसके बाद अब वनडे में उनकी तरफ एक बार फिर निगाहें होंगी कि वो अपने बल्ले से एक महत्वपूर्ण पारी खेले और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

WI vs IND: हेड टू हेड आंकड़े

आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच अब तक कुल 139 वनडे खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 70, जबकि वेस्टइंडीज ने 63 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं इन दोनों के बीच 4 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले, जबकि 2 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर साफ पता चल रहा है कि हेड टू हेड के मामले में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ पलड़ा भारी है।

इन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

भारत (India):  DD Sports (TV), FanCode और JioCinema (लाइव स्ट्रीमिंग)

वेस्टइंडीज (West Indies): RUSH SPORTS

USA: विलो टीवी, डिज़्नी+हॉटस्टार, ईएसपीएन+

UK: स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट

Australia: फॉक्स स्पोर्ट्स ऐप और वेबसाइट

WI vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, एलिक अथानजे, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ, यानिक कारिया।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.