Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WI vs IND पहला वनडे: बिलकुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 26, 2023 at 8:19 PM
Modified at :July 26, 2023 at 8:19 PM
WI vs IND पहला वनडे: बिलकुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर वनडे खेलने के लिए मैदान पर उतरेगा।

ICC क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में बड़ी निराशा के बाद अब वेस्टइंडीज, भारत (WI vs IND) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के साथ अपने एकदिवसीय अभियान को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। बता दे विंडीज इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले बड़े विश्व कप आयोजन के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। यह इतिहास में पहली बार होगा, जब विश्व कप का आयोजन दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के बिना होगा। 

अब, भारत (India) से मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपनी वनडे टीम में कुछ बदलाव किया है, और एक बदलाव वाली टीम का ऐलान किया है। 27 जुलाई से शुरु होने वाले वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) टीम एक नई रणनीति के साथ उतरेगी। जबकि भारत भी आगामी विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अच्छे से परखना चाहेगी।

टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद अब कैरेबियाई टीम भारत को वनडे सीरीज में करारा जवाब देने के इरादे से उतरेगा। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच वनडे में पिछले कुछ भिड़ंत को अगर हम देखे तो उसमें भारत का पलड़ा भारी है और वेस्टइंडीज उनके आसपास भी नहीं है। ऐसे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम का जीत हासिल करना उतना आसान नहीं होने वाले है, क्योंकि हालिया आंकड़ों से साफ पता चलता है कि वेस्टइंडीज के लिए जीत हासिल करना उतना आसान नहीं होगा।

बता दें वनडे सीरीज 27 जुलाई से 1 अगस्त तक होगी। जिसके बाद में, दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जिसमें 3 मैच कैरेबियन द्वीप समूह में खेले जाएंगे, जबकि दो मैच लॉडरहिल यूएसए में खेले जाएंगे। इन सभी मैचों का लुत्फ आप बिना किसी झंझट के इन विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उठा सकते हैं, जोकि बिल्कुल निशुल्क है और आसानी से सभी तक उपलब्ध हैं।

वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे- 27 जुलाई- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

दूसरा वनडे- 29 जुलाई- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

तीसरा वनडे- 1 अगस्त- ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद

भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023, टीमें:

वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रुतुराज गायकवाड़, युजवेंद्र चहल।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिम्रोन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।

WI vs IND, पहला वनडे मैच कब देखे:

पहला वनडे मैच- स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे

WI vs IND, पहला वनडे फ्री में कहां देखे:

भारत के वेस्टइंडीज दौरे को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म, जियो सिनेमा और फैनकोड पर भारत में सीरीज को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

India: टीवी - डीडी स्पोर्ट्स | डिजिटल - जिओ सिनेमा, फैनकोड

West Indies: Rush स्पोर्ट्स

USA: विलो टीवी, डिज़्नी+हॉटस्टार, ईएसपीएन+

UK: स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट

Australia: फॉक्स स्पोर्ट्स ऐप और वेबसाइट

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.