WI vs IND दूसरा टेस्ट: बिलकुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

पहले मैच में आसान जीत दर्ज कर भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।
भारत (India) ने अपने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) 2023-25 अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज (West Indies) पर तीन दिवसीय शानदार जीत के साथ की, जिससे उन्हें मूल्यवान 12 अंक अर्जित हुए, साथ ही 2 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल हुई। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच इतना रोचक हुआ की अब फैंस को दूसरे मैच का बेसब्री से इंतजार है।
आपको बता दे दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से शुरू होगा जो पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। भारत सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल करने के इरादे से उतरेगा। भारत एक महीने के इस लंबे दौरे में 2 टेस्ट सीरीज के बाद 3 वनडे मैचों में और 2 टी20 मैचों के लिए कैरेबियाई टीम से भिड़ेगा। बता दें वनडे सीरीज 27 जुलाई से 1 अगस्त तक होगी। जिसके बाद में, दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जिसमें 3 मैच कैरेबियन द्वीप समूह में खेले जाएंगे, जबकि दो मैच लॉडरहिल यूएसए में खेले जाएंगे।
इन सभी मैचों का लुत्फ आप बिना किसी झंझट के इन विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उठा सकते हैं, जोकि बिल्कुल निशुल्क है और आसानी से सभी तक उपलब्ध हैं।
भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023, टीमें:
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर
दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम:
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अथानाज, टैगेनारिन चंद्रपॉल, शैनन गेब्रियल, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, किर्क मैकेंजी, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वारिकन, रिजर्व: टेविन इमलाच , अकीम जॉर्डन
WI vs IND, दूसरा टेस्ट मैच कब देखे:
दूसरा टेस्ट मैच - स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
WI vs IND, दूसरा टेस्ट फ्री में कहां देखे:
भारत के वेस्टइंडीज दौरे को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म, जियो सिनेमा और फैनकोड पर भारत में सीरीज को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
India: टीवी - डीडी स्पोर्ट्स | डिजिटल - जिओ सिनेमा, फैनकोड
West Indies: फ्लो स्पोर्ट्स
USA: विलो टीवी, डिज़्नी+हॉटस्टार, ईएसपीएन+
UK: स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट
Australia: फॉक्स स्पोर्ट्स ऐप और वेबसाइट