Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के टॉप पांच लोकप्रिय रेसलर्स

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 4, 2023 at 7:10 PM
Modified at :July 4, 2023 at 7:10 PM
WWE इतिहास के टॉप पांच लोकप्रिय रेसलर्स

इस कंपनी के इतिहास में अभी तक कई रेसलर्स ने अपने शानदार इन रिंग प्रदर्शन के दम पर लोगों का दिला जीता है।

WWE एक ऐसा रेसलिंग मंच है जहां आने के बाद हर एक सुपरस्टार बेहद लोकप्रिय हो जाता है, क्योंकि यहां भाग लेने वाले हर सुपरस्टार को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। इस इंडस्ट्री ने हमेशा हर रेसलिंग फैंस को एक्शन के साथ-साथ मनोरंजन भी परोसा और यही चीज फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आई। जिस वजह से इस कंपनी के साथ-साथ यहां काम करने वाले सुपरस्टार्स भी लोकप्रिय हो गए, और उन्हे फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाने लगा।

इस कंपनी से कई महान रेसलर का जन्म हुआ, जिन्हें आज भी फैंस इन रिंग एक्शन में देखना चाहते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं और इसकी वजह से उनका शानदार अंदाज और काम जिसने उन्हें सबसे मशहुर कर दिया।

तो चलिए हम आपको बताते हैं WWE इतिहास के पांच सबसे लोकप्रिय रेसलर्स के बारे में।

5. Triple H

Triple H

WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर बनने से पहले, ट्रिपल एच (Triple H) का इस कंपनी में एक शानदार इन रिंग करियर था और वो WWE इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से भी एक है। ट्रिपल एच ने एक हील कैरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और अधिकांश समय तक इसी अंदाज में काम करते रहे। उनका ये अंदाज और इन रिंग प्रदर्शन ही उनके लोकप्रियता का प्रमुख कारण था

ट्रिपल एच की अधिकांश लोकप्रियता डी-जेनरेशन एक्स, टैग टीम ग्रुप में शामिल होने के बाद आई। इस ग्रुप ने एटीट्यूड एरा को परिभाषित किया, और WWE के लिए काफी समय तक अच्छा काम किया। ये ही नहीं उनका मैच के दौरान हथौड़े का इस्तेमाल करना और अपने राइवल पर उससे हमला करना भी फैंस को बहुत प्रभावित करता था।

4. “Stone Cold” Steve Austin

“Stone Cold” Steve Austin

"स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन (“Stone Cold” Steve Austin) 1990 से 2000 के दशक की शुरुआत में WWE के सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक थे। The Rock के साथ उनकी राइवलरी को आज भी WWE के इतिहास के सबसे अच्छे झगड़ों में से एक माना जाता है।

Stone Cold इस कंपनी के इतिहास में सबसे बढ़िया और लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं, उनका घमंड और शानदार अंदाज उनके व्यक्तित्व को और निखारता था। इसके अलावा उनका इन रिंग कौशल और माइक के साथ सेगमेंट भी बहुत अच्छा होता था, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते थे। वहीं 3:16 को कौन भूल सकता है वो उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण था। इसके अलावा उनका अनोखा स्वभाव और किसी को कभी भी ‘Stunner’ मूव दे देना उन्हें WWE इतिहास के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक बनाती है।

3. The Undertaker

Undertaker WWE

प्रोफेशनल रेसलिंग में द अंडरटेकर (The Undertaker) का करियर सबसे शानदार करियर में से एक था। WWE में तीन दशकों तक इन रिंग प्रदर्शन करने के बाद, वह अंततः 2020 में सेवानिवृत्त हो गए और बाद में उन्हें 2022 में ‘WWE Hall of Fame’ में शामिल किया गया। Undertaker का WrestleMania में एक लंबे समय तक अपराजित रहते हुए रिकॉर्ड बनाने का मुकाबला अभी तक कोई नहीं कर पाया है। इसके अलावा उनका शानदार इन रिंग प्रदर्शन, साथ ही एक डरावने अंदाज में एंट्री को शायद ही WWE में कोई भूल पाए

उन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन और लुक से लोगों को प्रभावित किया, उनका डेडमेन और अमेरिकी बदमाश का रूप आज भी लोग मिस करते हैं। यही नहीं आज भी फैंस उन्हें फिर से इन रिंग एक्शन में देखना चाहते हैं। इसी से साफ होता है कि WWE में उन्हें कितना प्यार मिलता था और वो इस इंडस्ट्री के कितने पसंदीदा सुपरस्टार थे।

2. The Rock

The Rock

Dwayne Johnson जो WWE में “The Rock” के नाम से जाने जाते हैं वो एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर होने के साथ-साथ मशहूर अभिनेता भी हैं। उन्होंने एटीट्यूड एरा के समय काफी जबरदस्त काम किया था, जिस वजह से उनका रेसलिंग करियर सफल हो पाया। Rock भले ही इस समय एक्टिव इन-रिंग कंपटीटर नहीं हों लेकिन आज भी वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की सूची में शामिल किए जाते हैं।

जिसकी वजह है इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई दिग्गज सुपरस्टार को हराना, इसके अलावा उन्होंने WWE के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। The Rock की लोकप्रियता हमें इंस्टाग्राम के माध्यम से भी पता चलती है, इस समय वो सबसे पसंदीदा और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले रेसलर हैं उनके करीब 386 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

1. John Cena

John Cena WWE

John Cena सबसे लोकप्रिय अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर और एक अच्छे अभिनेता हैं। वह WWE के शीर्ष चेहरों में से एक हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक अकेले अपने कंधों पर इस कंपनी को चलाया है। लेकिन अब John Cena एक पार्ट टाइम WWE चेहरे और फुल टाइम अभिनेता बन गए हैं और वो इस इंडस्ट्री में साल में सिर्फ एक या दो बार ही नजर आते हैं। इसके बावजूद हमेशा फैंस को बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार रहता है और वो जब भी वापस आते हैं, तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं।

इसके अलावा Cena 16 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं और सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने के मामले में Ric Flair के साथ पहले स्थान पर हैं। John Cena के दुनिया भर में प्रशंसक हैं और कई लोगों के लिए वो एक प्रेरणा भी रहे हैं। WWE का नाम सुनते ही बच्चों को सबसे पहले John Cena ही याद आते हैं, इन कारणों के चलते ही उनकी लोकप्रियता का पता चलता है।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement