Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Live के भारतीय दौरे पर किन रेसलर के बीच होगा महायुद्ध

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 7, 2023 at 7:38 PM
Modified at :August 9, 2023 at 8:22 PM
WWE Live के भारतीय दौरे पर किन रेसलर के बीच होगा महायुद्ध

8 सितम्बर को हैदराबाद में होगा WWE का लाइव इवेंट।

भारत में WWE की लोकप्रियता को देखते हुए छह साल बाद इस कंपनी ने फिर से यहां लाइव इवेंट कराने का निश्चय किया है। आपको बता दें भारत में WWE लाइव इवेंट का आयोजन 9 सितंबर को हैदराबाद में किया जाएगा। WWE ने 2017 में जब भारत में लाइव इवेंट का आयोजन किया था तो उस समय भारतीय फैंस से उन्हें काफी प्यार और सम्मान मिला था। जिसके बाद इस कंपनी को यहां मौजूद फैन फॉलोइंग का काफी ज्यादा अंदाजा हो गया है। अब वो भारतीय मार्केट को टारगेट करने की कोशिश कर रही है। 

इस बीच हाल ही में मेन रोस्टर में इंडस शेर (जिंदर महल, वीर महान और सांगा) का डेब्यू देखने को मिला। सांगा और वीर की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत भी हासिल की। उनके मैच के बाद इस कंपनी के व्यूअरशिप में और अधिक इजाफा हुआ, क्योंकि भारतीय फैंस अपने मूल के रेसलर्स को लड़ते हुए देख बहुत खुश हुई थी।

फिलहाल अनुमान ये है कि WWE पिछली बार की तरह लाइव इवेंट का भी आयोजन कर सकती है, या तो फिर इस बार कुछ नया करते हुए अपने दो ब्रांड यानी की Raw और SmackDown में से किसी एक ब्रांड का इवेंट आयोजित कर सकती है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। चाहे जो भी हो लेकिन ये तो तय है कि WWE का भारत में आयोजित इवेंट काफी शानदार हो सकता है क्योंकि वो भारतीय फैन फॉलोइंग का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। इस वजह से हमें उस इवेंट में कई रोमांचक मैच भी देखने को मिल सकते हैं, जिनसे फैंस को एक्शन के साथ-साथ मनोरंजन का ओवरडोज भी मिले।

तो चलिए हम आपको बताते हैं उन मैच कार्ड के बारे में जो भारत में होने वाले लाइव इवेंट का हिस्सा हो सकती है।

4. Shanky बनाम Otis

WWE के दो सुपरस्टार शैंकी (Shanky) और ओटिस (Otis) दोनों ही अपने मजाकियापन और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ये दो सुपरस्टार्स हमेशा अपने अतरंगी हरकतों से फैंस को मनोरंजन प्रदान करते हैं और WWE की लोकप्रियता में बड़ी भूमिका निभाते हैं। एक तरफ जहां Otis रिंग में अपने अनोखे मूव्स से सभी को प्रभावित करते हैं,  वहीं दूसरी तरफ Shanky का डांस सभी को बहुत पसंद आता है। जिसे देखते हुए WWE इन दोनों के बीच भारत में होने वाले इवेंट में एक मैच बुक कर सकती है, ताकि ये इन रिंग एक्शन के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन भी कर सके।

3. Indus Sher (वीर महान और सांगा) बनाम Kevin Owens और Sami Zayn

Indus Sher यानी की वीर महान और सांगा (Veer Mahan और Sanga) की जोड़ी इस समय WWE की डॉमिनेंट जोड़ियों में से एक हैं, जिनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। Veer Mahan और Sanga दोनों ही ताकतवर और शातिर सुपरस्टार हैं जिनका मुकाबला करना उतना आसान नहीं है। जिसे देखते हुए WWE इन दो बेहतरीन सुपरस्टार्स का मुकाबला WWE के Undisputed टैग टीम चैंपियन Kevin Owens और Sami Zayn के साथ आयोजित कर सकती है। ताकि मैच काफी रोमांचक हो और लोगों को बहुत पसंद आए।

इसके अलावा WWE भारत में होने वाले इस इवेंट में Indus Sher के खिलाफ Kevin Owens और Sami Zayn के टैग टीम टाइटल्स भी डिफेंड करा सकती है। ताकि लोग इस मुकाबले को और ज्यादा देखे और पसंद करे।

2. Indus Sher (वीर महान और सांगा) बनाम The Usos 

The Usos इस इंडस्ट्री की सबसे ग्रेटेस्ट टैग टीम हैं, जिनके नाम कई उपलब्धियां हैं, फैंस भी इन दो भाईयों को बहुत पसंद करती है और हमेशा इनका मैच देखने के लिए उत्साहित होती है। जिस वजह से WWE अपनी भारतीय फैन फॉलोइंग को और अधिक बढ़ाने के लिए Indus Sher (वीर महान और सांगा) का मुकाबला The Usos के साथ भी बुक कर सकती है। हालांकि इस समय ये तय नहीं है लेकिन कयास ये लगाए जा रहे हैं कि WWE की सबसे सफल टैग टीम और भारत की डॉमिनेंट फोर्स के बीच हमें भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

1. Jinder Mahal बनाम Gunther

Jinder Mahal और Gunther दोनों ही इस समय WWE में मौजूद टॉप हील कैरेक्टर में से एक हैं, साथ ही दोनों का इन रिंग प्रदर्शन हमेशा अच्छा देखने को मिलता है। इसके अलावा इन दोनों के पास दो-दो साथी मौजूद हैं। Gunther के ग्रुप का नाम ‘Imperium’ है वहीं Jinder Mahal के ग्रुप का नाम ‘Indus Sher’ है। जिसे देखते हुए WWE इन दो बराबर के ग्रुप का आपस में भिड़ंत करा सकती है।

या तो फिर इन दोनों ग्रुप के लिडर्स यानी की Jinder और Gunther के बीच मैच करा सकती है, जिसमें हमें इनके ग्रुप के सदस्यों का खलल देखने को भी मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को ये स्टोरी लाइन काफी प्रभावित करेगी। इस चीज पर WWE भी विचार करेगी और उस समय इस पर अमल भी कर सकती है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement