WWE द्वारा लिए गए छह सबसे खराब फैसले

इन खराब फैसलों के चलते WWE को लंबे समय तक फैंस के विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा।
WWE (World Wrestling Entertainment) का एक लंबा इतिहास है, पिछले कई वर्षों से इस कंपनी ने अपनी बेहतरीन स्टोरी लाइन और रोमांचक मैचों के जरिए रेसलिंग फैंस को काफी प्रभावित किया है और एक्शन के साथ मनोरंजन पेश करके फैंस के दिल पर राज किया है। यही वजह से आज भी WWE की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि पहले से और ज्यादा बढ़ी है।
लेकिन क्या आपको पता है ऐसे कई मौके आए जब कंपनी द्वारा गलत फैसला लिया गया और एक बेकार स्टोरी लाइन को अंजाम दिया गया। जिसे किसी भी WWE फैंस ने पसंद नहीं किया और जमकर उनके फैसला के बारे में आलोचना की। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन्हीं मौके के बारे में जब WWE द्वारा गलत फैसले लिए गए।
6. Sting के WWE रन का मजाक बना देना
Sting का नाम WWE के दिग्गज और प्रमुख सुपरस्टार्स में लिया जाता है, WCW से लेकर WWE तक इस कंपनी के विकास में उनका अहम योगदान है। जिस वजह से फैंस भी उन्हें काफी प्यार करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कंपनी से वो पुश नहीं मिला उल्टा उनके करियर का मजाक बनाकर रख दिया। WrestleMania 31 में उन्हें सबसे पहले Triple H के हाथों हरा दिया गया और उसके बाद उन्हे Seth Rollins जैसे नए सुपरस्टार के हाथों भी एक बेकार स्टोरी लाइन का पार्ट बनाया गया, वो WWE में उनकी आखिरी स्टोरी लाइन थी। उसके बाद वो इस कंपनी से चले गए।
5. Dolph Ziggler के करियर को लगभग खत्म कर देना

डॉल्फ जिगलर (Dolph Ziggler) इस कंपनी के एक अनुभवी और टैलेंटेड सुपरस्टार हैं, जो एक लंबे वक्त से अपने शानदार इन रिंग प्रदर्शन के साथ फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। एक समय था जब कंपनी द्वारा उन्हें एक बड़ा पुश और बहुत सारे मौके दिए गए, इसका पता हमें इससे चलता है कि वो WWE चैंपियन भी बन चुके हैं। लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने इस बढ़िया टैलेंट को बेकार कर दिया और एक समय पर बड़ा पुश देने के बाद उन्हें लगातार मैच हराना शुरु कर दिया।
4. The Fiend के कैरेक्टर को बर्बाद करना

Bray Wyatt ने जब ‘The Fiend’ के कैरेक्टर में WWE में वापसी की तो सभी रेसलिंग फैंस को उनका ये नया और डरावना रूप काफी पसंद आया और फैंस द्वारा उन्हें बहुत प्यार दिया गया। WWE ने भी उन्हें उनकी वापसी के बाद एक बड़ा पुश दिया, शुरुआत में उन्हें Finn Balor के खिलाफ जीत दिलाई। उसके बाद उन्हें Seth Rollins के खिलाफ एक बड़ा मैच दिया, जहां उन्होंने जीत हासिल की और नए Universal Champion बन गए। लेकिन उसके बाद अचानक से उन्हें WWE द्वारा नीचे धकेल दिया गया और उनके कैरेक्टर को लगभग बर्बाद कर दिया।
इसकी शुरुआत हुई साल 2020 में जब अचानक से Goldberg के हाथों Super Showdown 2020 में उन्हें हरा दिया गया और Goldberg को नया चैंपियन बना दिया गया। ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ इसके बाद वो एक बार फिर चैंपियन तो बने लेकिन तभी Roman Reigns की वापसी हुई और उन्हें उनके हाथों मैच हरा दिया गया और रोमन को नया चैंपियन बना दिया गया। WWE द्वारा Fiend के साथ ऐसा करना किसी को भी समझ नहीं आया खासकर Goldberg के खिलाफ उन्हें हराना। एक बड़े पुश के बाद कंपनी द्वारा उन्हें एक बड़ा डाउनफॉल दिया जाना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात की जमकर आलोचना की।
3. Roman Reigns को गलत समय पर पुश दिया जाना

The Shield के टूटने के बाद WWE द्वारा रोमन रेंस ( Roman Reigns) को एक बड़ा पुश दिया गया और उन्हें हील कैरेक्टर से कंपनी का फेस बना दिया। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्हें कंपनी द्वारा मेन रोस्टर का प्रमुख सुपरस्टार बना दिया। इन सब की शुरुआत साल 2015 में हुई जब रेंस ने Royal Rumble इवेंट जीता। वहां से उन्हें एक बड़ा पुश दिया गया और वो कंपनी के ‘Big Dog’ बन गए। उन्होंने एक के बाद एक कई WrestleMania मेन इवेंट हेडलाइन किए।
हालांकि इसके बावजूद फैंस ने उनके इस नए कैरेक्टर को बिल्कुल पसंद नहीं किया, विशेषकर ‘Big Dog’ वाला उनका कैरेक्टर। वहीं कई फैंस तो इस बात से भी खुश नहीं थे कि उन्हें Brock Lesnar, The Undertaker और Triple H के खिलाफ WrestleMania मेन इवेंट मैच दिया गया। आज भी इस बात की आलोचना होती है कि आखिर क्यों रोमन को इतना बड़ा पुश दिया गया।
2. CM Punk को कंपनी से बाहर निकाल देना
सीएम पंक (CM Punk) WWE के दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने एक लंबे वक्त तक कंपनी में रहते हुए काफी उपलब्धियां हासिल की। इसके अलावा पंक उन कुछ सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें रेसलिंग फैंस से बहुत प्यार और सम्मान मिला। इसके बावजूद WWE से उन्हें वो मौके नहीं मिले जिसके वो हकदार थे। वो जब तक कंपनी में थे, कंपनी द्वारा उन्हें बहुत परेशान किया गया लेकिन इसके बाद भी पंक ने हमेशा सही मौकों का फायदा उठाया और खुद की काबिलियत को साबित किया। लेकिन एक समय आया जब पंक को WWE द्वारा एक बड़ा पुश दिया जा सकता था पर उस समय कंपनी ने उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया।
1. Undertaker का अनडिफीटेड स्ट्रीक तोड़ देना

WWE में द अंडरटेकर (The Undertaker) और ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की राइवलरी एक समय पर काफी यादगार रही थी। यही नहीं, ब्रॉक लैसनर ने ही द अंडरटेकर के रेसलमेनिया (WrestleMania) में अनडिफीटेड स्ट्रीक का अंत किया था। WrestleMania 30 में ब्रॉक ने वो कारनामा करके दिखाया था जो उनसे पहले कई दिग्गज सुपरस्टार नहीं कर पाए थे। ब्रॉक द्वारा अंडरटेकर को WrestleMania में हराते ही उनका स्ट्रीक 21-1 को हो गया था, आज भी उस मैच की चर्चा WWE फैंस के बीच की जाती है। दरअसल, कई फैंस का मानना है कि अंडरटेकर का स्ट्रीक WWE को इतनी जल्दी खत्म नहीं करना चाहिए था क्योंकि वो इस कंपनी के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक है।
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल