Asia Cup 2023: भारतीय स्क्वॉड सिलेक्शन से फैंस हुए नाखुश, इन छह बड़े मुद्दें पर हो रही चर्चा

Asia Cup के लिए चयनीत भारतीय टीम से कई फैंस नाखुश है।
एशिया कप (Asia Cup) 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। इस बीच आज यानी 21 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मैच 2 सितंबर को खेलेगी। यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में होगा। इस मैच के बाद भारत का दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को होगा। बता दें एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-A में हैं। इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है।
बता दें टीम के चयन होने के साथ ही ऐसे कुछ नाम थे, जिनके चयन ने सभी को चौकां दिया। तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका चयन न होने पर फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। तो चलिए हम आपको उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनके चयन होने और ना होने पर सभी हैरान हो गए हैं।
1. राहुल-अय्यर की हुई टीम में वापसी
एशिया कप 2023 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। बता दें अय्यर और राहुल लंबे समय चोट से वापसी करके टीम में लौटे हैं। राहुल को आईपीएल 2023 के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। वहीं, अय्यर ने भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट लगने के बाद पीठ की सर्जरी कराई थी। हालांकि, राहुल निगल के चलते शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
2. तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री
वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा को भी एशिया कप 2023 के लिए टीम में चुना गया है। तिलक को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे पर तिलक का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 173 रन कूटे थे।
3. ईशान किशन टीम में बरकरार
एशिया कप 2023 की टीम में बतौर विकेटकीपर ईशान किशन अपनी टीम बनाने में सफल रहे हैं। ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जमाए थे, जिस वजह से उनके अच्छे फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में मौका मिला है।
4. युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह का कटा पत्ता
एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को एक बार फिर जगह नहीं दी गई है। चहल का प्रदर्शन हाल फिलहाल में वनडे में अच्छा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद लेग स्पिनर टीम में अपनी जगह नहीं बना सका है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी मौका नहीं दिया गया है।
5. बुमराह-प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी
आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को एशिया कप के लिए टीम में चुना गया है। इन दोनों ने ही पहले दो मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी, जिसे देखते हुए दोनों को मौका मिला है। बता दें बुमराह और कृष्णा दोनों ने ही काफी लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है।
6. संजू सैमसन बतौर बैकअप टीम में शामिल
संजू सैमसन भी बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम के साथ यात्रा करेंगे। आगामी एशिया कप के लिए भारत की टीम में तीन विकेटकीपर होंगे। इस दौरे में केएल राहुल प्रमुख विकेटकीपर होंगे, जबकि ईशान किशन उनके बैकअप होंगे। वहीं अगर किसी कारण केएल या ईशान में से कोई चोटिल हो जाता है, उस समय संजू टीम में शामिल किए जाएंगे।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Whatsapp & Telegram.