Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

श्रीलंकाई दिग्गज Chaminda Vaas ने चुना भारत का अगला टेस्ट कप्तान, 28 वर्षीय ये खिलाड़ी IPL में है कप्तान

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 1, 2023 at 10:12 PM (GMT+5:30)
Modified at :January 13, 2024 at 4:49 PM (GMT+5:30)
श्रीलंकाई दिग्गज Chaminda Vaas ने चुना भारत का अगला टेस्ट कप्तान, 28 वर्षीय ये खिलाड़ी IPL में है कप्तान

Chaminda Vaas ने रोहित के बाद 28 वर्षीय Shreyas Iyer को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है।

भारत ने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद, एक शानदार तरीके से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम करके नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के संस्करण की शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने इस टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, हालांकि दूसरा टेस्ट बारिश के चलते भारत के पक्ष में नहीं गया और ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अब टीम इंडिया को अपनी अगली टेस्ट सीरीज इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है, उस सीरीज में भी 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। लेकिन इस समय भारत के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर कयासों का दौर जारी है, सब अपना-अपना सुझाव दे रहे हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

वनडे विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम में कई तरह के बदलाव दिखना तय माना जा रहा है। कोचिंग स्टाफ से लेकर टीम की कप्तानी पर भी हमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें इस समय रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आते है, जिस वजह से ये जाहिर है कि भविष्य में वो ही इन दोनों प्रारूपों में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा, इस बात पर अभी उलझने बनी हुई है।

इस बीच श्रीलंकाई दिग्गज पूर्व खिलाड़ी चामिंडा वास (Chaminda Vaas) ने एक इंटरव्यू में बयान देते हुए भारत का अगला टेस्ट कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बनाने का सुझाव दिया है। चामिंडा वास ने अपने बयान में कहा कि श्रेयस अय्यर काफी अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। पहले ही टेस्ट में शतक लगाने के साथ उनके पास नेतृत्व करने के काफी अच्छे गुण मौजूद हैं। मैंने जिस तरह से उन्हें खेलते हुए और टीम का नेतृत्व करते हुए देखा है, उससे मैं कह सकता हूं कि वो टीम की अगुवाई करने के लिए एक अच्छे विकल्प हैं।

चोट के चलते इस समय टीम से बाहर है Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को इस साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद उन्होंने पीठ की सर्जरी कराई, और तब से वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इस समय अय्यर रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और आगामी एशिया कप में उनकी टीम में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है।

IPL में कर चुके है कप्तानी

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम भारत के युवा और बेहतरीन खिलाड़ियों में प्रमुखता से लिया जाता है। 28 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी को IPL में कप्तानी का अनुभव भी है, बता दे अय्यर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं। यही नहीं उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। उनकी इसी क्षमता और कौशल को देखते हुए उन्हें कोलकाता ने अपना अगला कप्तान चुना था।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.