Ravindra Jadeja ने 2023 में कराया तीन बार डोप टेस्ट, नाडा के लिस्ट में 55 क्रिकेटर है शामिल

इस साल Ravindra Jadeja का सबसे ज्यादा बार डोप टेस्ट हुआ है, जबकि स्टार बल्लेबाज विराट और रोहित का इस साल एक भी सैंपल नहीं लिया गया है।
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से मई तक भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने तीन बार डोप परीक्षण के लिए नमूना दिया। कुछ इस तरह वो इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा बार परिक्षण करवाने वाले क्रिकेटर बन गए। नाडा की वेबसाइट पर जारी की गई नवीनतम सूची के अनुसार वर्ष के पहले पांच महीनों में कुल मिलाकर 55 क्रिकेटरों (पुरुष और महिला, 58 नमूने) का डोप परीक्षण किया गया। इनमें से ज्यादातर नमूने किसी प्रतियोगिता के दौरान नहीं लिए गए।
बता दें इस साल क्रिकेटरों से लिए किए गए नमूनों की संख्या पिछले दो वर्षों की तुलना में कहीं अधिक होने की संभावना है। आंकड़ों के अनुसार नाडा ने 2021 में क्रिकेटरों के 54 और 2022 में 60 नमूने लिए थे। जबकि वर्ष 2023 के पहले पांच महीनों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का परीक्षण नहीं किया गया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से भारत की अगुवाई कर रहे हार्दिक पंड्या का अप्रैल में प्रतियोगिता से पहले मूत्र का नमूना लिया गया था।
वर्ष 2021 और 2022 में रोहित का सर्वाधिक बार परीक्षण किया गया था। इन दोनों वर्षों के दौरान रोहित का तीन तीन बार परीक्षण किया गया था। वहीं स्टार बल्लेबाज कोहली का 2021 और 2022 में भी परीक्षण नहीं किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में लगभग 20 नमूने महिला क्रिकेटरों के लिए गए थे। लेकिन इस साल पहले पांच महीनों में केवल दो महिला क्रिकेटरों भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का एक एक बार प्रतियोगिता से पहले परीक्षण किया गया था। इन दोनों के मूत्र के नमूने 12 जनवरी को मुंबई में लिए गए थे।
आपको बता दें प्रतियोगिता के दौरान कुल 20 नमूने ले गए, जिनमें से ज्यादातर नमूने IPL 2023 के दौरान लिए गए थे। क्रिकेटरों के कुल 58 नमूनों में सात रक्त के जबकि बाकी मूत्र के नमूने शामिल हैं। वहीं जडेजा के तीनों नमूने मूत्र के लिए गए हैं, यह नमूने 19 फरवरी, 26 मार्च और 26 अप्रैल को लिए गए। जबकि तेज गेंदबाज टी नटराजन के दो नमूने 27 अप्रैल को लिए गए। इनमें एक रक्त और एक मूत्र का नमूना शामिल है। बता दें रक्त का नमूना अतिरिक्त पदार्थों का पता लगाने के लिए लिया जाता है, क्योंकि उन पदार्थों का मूत्र के नमूनों से पता नहीं चलता है।
नाडा की लिस्ट में भारत के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी शामिल
इस साल जनवरी से मई तक जिन अन्य प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों का डोप परीक्षण किया गया। उनमें सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, इशान किशन, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, यशस्वी जायसवाल, अंबाती रायडू, पीयूष चावला और मनीष पांडे शामिल हैं। इस दौरान कुछ विदेशी क्रिकेटरों का भी डोप परीक्षण किया गया। इनमें स्टार क्रिकेटर डेविड वीज, डेविड मिलर, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, डेविड वार्नर, राशिद खान, डेविड विली, ट्रेंट बोल्ट, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, एडम ज़म्पा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर जैसे बड़े नाम शामिल है।
बता दें इन सभी विदेशी क्रिकेटरों का परीक्षण अप्रैल में IPL के दौरान किया गया, इनमें से अधिकतर के मूत्र के नमूने लिए गए, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने रक्त के नमूने भी दिए।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी