Bray Wyatt के निधन के असली कारण का हुआ खुलासा, इस जानलेवा बीमारी ने 36 वर्षीय सुपरस्टार को दी मात

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट का आज अचानक निधन हो गया, WWE के चीफ कंटेंट अधिकारी ट्रिपल एच ने इस बात की घोषणा की।
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) के अचानक निधन के बाद पूरा रेसलिंग जगत हिल गया है। इस चौकाने वाली खबर को सबसे पहले WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच (Triple H) ने खुलासा किया था। उनके बाद WWE ने भी ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी। बता दें ब्रे वायट ने रेसलमेनिया 39 में बॉबी लैश्ले को एक सिंगल्स मैच के लिए चुनौती दी थी, लेकिन दुर्भाग्य से वो उस मैच में हिस्सा ही नहीं ले पाए। बाद में यह बताया गया कि व्याट वास्तविक जीवन में जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें टेलीविजन से दूर कर दिया गया था।
लेकिन किसी को उनकी बीमारी के बारे में पता नहीं था, हालांकि छह महीने तक बीमारी से जूझने के बाद 19 अगस्त को यह बताया गया कि व्याट लगभग ठीक हो गए हैं और उनके जल्द ही लौटने की उम्मीद है। लेकिन आज 25 अगस्त को वो बीमारी से लड़ते-लड़ते हार गए। जिसके बाद कुछ रिपोर्ट्स के द्वारा उनके निधन के कारण का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में हम सभी को जानना था।
फाइटफुल सिलेक्ट ने Bray Wyatt की बीमारी का किया खुलासा
फाइटफुल सिलेक्ट के Sean Ross Sapp ने बताया है कि उनके पास यह खुलासा करने की अनुमति है कि वायट को इस साल की शुरुआत में कोविड हुआ था, जिससे उनकी हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ गई थी।
उन्होंने आगे कहा कि वो लगभग पूरी तरह से ठीक हो चुके थे, और जल्द WWE में वापसी करने वाले थे। लेकिन दुर्भाग्य से इस प्रतिभाशाली स्टार को कथित तौर पर आज दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
वायट रेसलिंग जगत का जाना-माना चेहरा थे। WWE में उन्होंने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की थी। वहीं कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी भी रही। वायट ने अपने पहले WWE रन में बहुत नाम कमाया। हालांकि दूसरे रन में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, क्योंकि बीमारी के चलते वो लंबे समय तक कंपनी में नहीं रह पाए। लेकिन हमेशा उन्होंने अपने कैरेक्टर से सभी को प्रभावित किया और सभी का दिल जीतते रहे। आज उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ WWE को बल्कि पूरे रेसलिंग जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
WWE WrestleMania 39 का हिस्सा नहीं थे Bray Wyatt
वायट को साल 2021 में कंपनी द्वारा रिलीज किया गया था। इस खबर के बाद फैंस गुस्से में आ गए थे, और हर शो में फैंस ने उनकी वापसी के चैंट्स लगाए थे। जिसके बाद पिछले साल Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में उनकी दोबारा WWE में वापसी हुई थी। वापसी के बाद फैंस ने अलग ही अंदाज में उनका स्वागत किया था। WrestleMania 39 से पहले उनकी दुश्मनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ चल रही थी। शो ऑफ द शोज में दोनों के बीच मैच की पूरी संभावना थी, लेकिन बीमारी के चलते वायट के टीवी से दूर हो जाने के कारण इस स्टोरीलाइन को रद्द करना पड़ा था।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी