WWE SummerSlam 2023: कब, कहां और कैसे देखें

ये इवेंट WWE के सबसे प्रतिष्ठित लाइव इवेंट में से एक है, जिसकी लोकप्रियता फैंस के बीच में काफी ज्यादा है।
WWE का रिंग समरस्लैम (SummerSlam) 2023 के लिए तैयार है, और सभी रेसलिंग प्रशंसक “समर की सबसे बड़ी पार्टी” यानी की समरस्लैम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे इस इवेंट के शुरू होने में अब बस थोड़ा ही समय रह गया है, यह प्रतिष्ठित प्रीमियम लाइव इवेंट इस बार कई हाई प्रोफाइल झगड़ों और रोमांचक कहानियों से भरा हुआ है, जिसे रेसलिंग प्रशंसक मिस नहीं कर सकते है। यह समरस्लैम का 36वां संस्करण है, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं SummerSlam 2023 कहां और कैसे देखें? इसके अलावा समरस्लैम 2023 देखने के लिए समय, तिथि, स्थान, प्रसारण विवरण और अन्य सभी जानकारी इस आर्टिकल में दिए गए हैं।
SummerSlam 2023 का आयोजन कब और कहां होने वाला है?
WWE समरस्लैम 2023 शनिवार, 5 अगस्त, 2023 को डेट्रॉइट, मिशिगन के फोर्ड फील्ड स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। यदि आपके पास शो के टिकट हैं तो आप फोर्ड फील्ड, मिशिगन में कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। यह कार्यक्रम संयुक्त राज्य अमेरिका में रात 8 बजे ईटी/शाम 5 बजे पीटी पर शुरू होगा। हालांकि, 2023 समरस्लैम को विभिन्न स्रोतों पर देखा जा सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस देश में स्थित हैं।
भारत में SummerSlam कब और कहां देखें?
समरस्लैम (SummerSlam 2023) का भारत में सीधा प्रसारण 6 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे किया जाएगा। बता दें आप लाइव एक्शन को सोनी टेन 1 और सोनी टेन 1 एचडी पर अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं। वहीं सोनी टेन 3 पर, पे-पर-व्यू को हिंदी कमेंट्री पर स्ट्रीम किया जाता है और सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर इसे तमिल और तेलुगु कमेंट्री में देखा जा सकता है।
इसके अलावा सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी के माध्यम से समरस्लैम को मुफ्त में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
अन्य देशों में SummerSlam कब और कहां देखें?
अमेरिका (America)
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के सभी प्रशंसक शनिवार, 5 अगस्त 2023 को समरस्लैम (SummerSlam 2023) पे-पर-व्यू इवेंट रात 8 बजे से Peacock TV पर लाइव देख सकते हैं।
यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
United Kingdom में प्रशंसकों के लिए, समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट 6 अगस्त को 1 बजे से शुरू होगा। वहां के प्रशंसक इस इवेंट को WWE नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया में, समरस्लैम को पहली बार बिंज एप में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, क्योंकि WWE नेटवर्क जनवरी में फॉक्सटेल के चैनल बिंज के तहत विलय हो गया है। वहां के दर्शक 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से इस इवेंट को देख पाएंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी