Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

'भारत के खिलाफ हमें मिलेगा फायदा', IND vs PAK महामुकाबले से पहले Babar Azam ने दे डाली टीम इंडिया को चेतावनी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 9, 2023 at 9:22 PM
Modified at :September 9, 2023 at 9:23 PM
'भारत के खिलाफ हमें मिलेगा फायदा', IND vs PAK महामुकाबले से पहले Babar Azam ने दे डाली टीम इंडिया को चेतावनी

पिछले मुकाबले में भारतीय शीर्ष क्रम को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था।

एशिया कप (Asia Cup) 2023 के सुपर-4 राउंड कल यानी 10 सितंबर को एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टकराव हमें देखने को मिलेगी। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण से भारतीय बल्लेबाजी को असहज कर दिया था। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय शीर्ष क्रम को काफी परेशान किया। 

अब जब दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार हो रही हैं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में अपना अधिकतर क्रिकेट इसी देश में खेला है।

IND vs PAK: Babar Azam ने महामुकाबले से पहले दिया बेबाक बयान

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को लगता है कि श्रीलंका में लगातार क्रिकेट खेलना भारत के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित होगा। बाबर आजम ने कहा, ''हम पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों जगह जिस तरह से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, उसे देखते हुए आप कह सकते हैं कि हम बढ़त बनाए हुए हैं। हम पिछले दो महीने से यहां श्रीलंका में खेल रहे हैं। हमने टेस्ट खेले हैं, हमने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेली और फिर LPL... इसलिए यह कहा जा सकता है कि हमें फायदा मिलेगा।' पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली और उससे पहले लंका प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी टीम के कई बड़े नाम हिस्सा ले रहे थे।

इतिहास में पहली बार है जब, एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान मेजबान और श्रीलंका सह-मेजबान है। क्योंकि बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि टीम इस बात का अच्छे से ख्याल रख रही है और उसी के मुताबिक सब कुछ प्लान किया गया है। पाकिस्तान ने मुल्तान में शुरुआती मैच खेला और फिर वे भारत के खिलाफ खेलने के लिए कैंडी गए, फिर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 में अपने शुरुआती मुकाबले के लिए फिर से लाहौर की यात्रा की। अब कोलंबो में शेष टूर्नामेंट निर्धारित होने के कारण, वे श्रीलंका वापस आ गए हैं।

पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल की दौड़ में खुद को मजबूत स्थिति में लाने के लिए केवल एक और जीत की जरूरत है। सुपर 4 राउंड के शुरुआती मैच में पाकिस्तान पहले ही बांग्लादेश को हरा चुका है। बता दें पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जीतना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों से निपटने की रणनीति के साथ उतरेगी। 

एक छोटे से ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह के दोबारा टीम में शामिल होने से टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करेगी। मोहम्मद शमी को नेपाल के खिलाफ कोई विकेट नहीं मिला, जिस वजह से साफ है कि इस मैच में बुमराह उनकी जगह टीम में आएंगे। वहीं टीम प्रबंधन को इस चीज का भी फैसला करना है कि, कल के मैच में वो ईशान किशन के साथ जाएंगे, या फिर केएल राहुल को इस महामुकाबले में मौका मिलेगा।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.