Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

BAN vs AFG Asia Cup मैच 4: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 3, 2023 at 12:02 AM
Modified at :September 4, 2023 at 1:25 AM
BAN vs AFG Asia Cup मैच 4: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

एशिया कप (Asia Cup) 2023 के चौथे मैच में ग्रुप बी की दो टीमों के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच है, यह दोनों ही टीम स्पिन को अपना मुख्य हथियार मानते हैं। यह मैच 3 सितंबर (रविवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। बांग्लादेश को अपने शुरुआती मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारी हार का सामना करना पड़ा। जिसका मतलब है कि यह उनके लिए करो या मरो का खेल होगा क्योंकि हार का मतलब उनके टूर्नामेंट का अंत है। अफगानिस्तान टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगा और उसमें जीतकर अपने टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगा।

BAN vs AFG: फैंटसी टिप्स

इस मैच की बात करे तो मुकाबला काफी रोमांचक और जोरदार होने की संभावना है, क्योंकि एक तरफ अफगानिस्तान जीत के साथ अपने टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगा। तो वहीं बांग्लादेंश को जीत ही इस टूर्नामेंट में जीवित रखेगी। इस मैच की बात करें तो आप बांग्लादेश की टीम से नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदयोय, मेहदी हसन मिराज, और मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में जगह दे सकते हो।

वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो आप रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, राशिद खान, और मुजीब उर रहमान को अपनी टीम में चुन सकते हो। ये सभी खिलाड़ी आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं और ड्रीम 11 टीम के विजेता बना सकते हैं।

BAN vs AFG: मैच डिटेल्स:

मैच: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, एशिया कप 2023 का चौथा मैच

मैच का समय: 3 सितंबर 2023

दिनांक: 2:30 अपराह्न (स्थानीय समय) 3:00 अपराह्न (आईएसटी)

स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

BAN vs AFG: मौसम रिपोर्ट

रविवार को लाहौर में मौसम की स्थिति गर्म और नमी भरी होगी, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और नमी का स्तर 73 प्रतिशत होगा। मध्यम हवा की गति लगभग 16 किमी/घंटा होगी।

BAN vs AFG: पिच रिपोर्ट

गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त है और इसमें गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी में सुधार होगा। टॉस जीतने वाली बाद में बल्लेबाजी करना चाहेगी।

किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान

कप्तान: इस टीम के कप्तान की बात करे तो आप रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को अपनी टीम का कप्तान चुन सकते हो। उनका मौजूदा फॉर्म काफी अच्छा है, और वो इस समय अफगानिस्तान टीम के सबसे इन फॉर्म बल्लेबाज हैं। जिसे देखते हुए आप उन्हें अपनी टीम का कप्तान चुन सकते हो। वो अपनी आक्रामक पारी से अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

उपकप्तान: राशिद खान (Rashid Khan) को आप इस टीम का उपकप्तान चुन सकते हो, वो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में फंसा सकते हैं और आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं। ऐसा उनके हालिया आंकड़ों को देखते हुए भी कहा जा सकता है, पिच रिपोर्ट के अनुसार भी राशिद को कप्तान बनाना अच्छा होगा।

BAN vs AFG: संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, गुलबदीन नायब, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

मैच की Dream11

Dream11
Dream11

कप्तान- Rahmanullah Gurbaz

उप-कप्तान- Rashid Khan

विकेटकीपर- Rahmanullah Gurbaz

बल्लेबाज- Ibrahim Zadran, Najmul Hossain Shanto, Towhid Hridoy

ऑलराउंडर- Shakib Al Hasan, Mehidy Hasan Miraz, Mohammad Nabi

गेंदबाज- Rashid Khan, Mujeeb ur Rahman, Fazalhaq Farooqi, Mustafizur Rahman

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.