Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप पांच बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 1, 2023 at 4:52 PM
Modified at :January 14, 2024 at 12:53 AM
टॉप पांच बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं

भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में टॉप पर मौजूद है।

वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण (World Cup 2023) की शुरुआत 05 अक्टूबर से भारत में होने वाला है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत अकेले विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। इस सीजन कई सारे बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की ओर देखेंगे, जिसमें एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड प्रमुख होगा।

बता दें कि, वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। इस सीजन कई सारे बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर जरूर देखेंगे, क्योंकि सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में 9-9 मैच खेलने हैं। यहां हम आपको वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं

इन बल्लेबाजों ने ODI World Cup के एक संस्करण में सबसे अधिक शतक जड़े हैं:

5. Sourav Ganguly – 3 शतक (2003):

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व बाएँ हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 2003 के विश्व कप में 3 शतक लगाए थे। वह उस संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर (673 रन) के बाद दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने उस संस्करण में 11 मैचों में 58.12 की औसत से कुल 465 रन बनाए थे। गांगुली ने 2003 के वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करते हुए उसे फाइनल तक पहुँचाया था, जहाँ उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

4. David Warner – 3 शतक (2019):

David Warner, ICC Cricket World Cup 2023
David Warner. (Image Source: ICC)

2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में डेविड वार्नर ने तीन शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 107, बांग्लादेश के खिलाफ 166 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन बनाकर ये उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कीं थी। उनके प्रभावशाली बल्लेबाजी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया को अपने विश्व कप अभियान में दूसरे टीमों को मात देने में आसानी हुई थी।

3. Kumar Sangakkara – 4 शतक (2015):

Kumar Sangakkara.
Kumar Sangakkara. (Image Source.- Getty Images)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 2015 के विश्व कप में कुल 4 शतक लगाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। वह उस संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गुप्टिल (547 रन) के बाद दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने उस संस्करण में 7 मैचों में 108.20 की औसत से कुल 541 रन बनाए थे।

2. Quinton De Kock – 4 शतक (2023):

Quinton de Kock, South Africa, ODI
Quinton de Kock. (Image Source: ICC)

जैसा की आप जानते होंगे यह विश्व कप इस विकेटकीपर बल्लेबाज का आखिरी वनडे विश्व कप है। दरअसल, क्विंटन ने विश्व कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। लेकिन संन्यास लेने से पहले क्विंटन अपना आखिरी विश्व कप बहुत खास बनाना चाहते हैं और इस बात का पता साउथ अफ्रीका के पहले दो मैचों में ही हो गया था। जब क्विंटन डिकॉक ने पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर श्रीलंका के खिलाफ बैक-टू-बैक शतक जड़ा था। 

हालांकि, इसके बाद खेले गए दो मुकाबलों में डिकॉक का बल्ला शांत रहा, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अपने 150वें वनडे मैच में डिकॉक ने विश्व कप 2023 का अपना तीसरा शतक जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाते ही उन्होंने इस विशेष क्लब में एंट्री मार ली है, क्विंटन यहीं नहीं रुके उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में अपना चौथा सैकड़ जड़ दिया। इस शतक के साथ ही अब उन्होंने महान श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगाकार की बराबरी कर ली है। हालांकि अब तक क्विंटन का काम समाप्त नहीं हुआ है अगर उन्होंने आने वाले कुछ मैचों में दो और शतक जड़ा, तो फिर निश्चित तौर पर वह रोहित को पछाड़ते हुए इस सूची के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

1. Rohit Sharma – 5 शतक (2019)

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Image Source: Twitter)

भारत के सलामी बल्लेबाज और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप 2019 में 5 शतक जड़कर कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ा था। इसी के साथ वह एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए थे। इतना ही नहीं, रोहित वर्तमान समय में विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर (6) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर भी हैं।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप 2019 में कुल 9 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81.0 की औसत से 648 रन बनाए थे। इसके साथ ही वह एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर (2003 में 673) और मैथ्यू हेडन (2007 में 659) के बाद तीसरे स्थान पर आ गए थे।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.