Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Becky Lynch बनेंगी NXT चैंपियन? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 12, 2023 at 9:39 PM
Modified at :September 12, 2023 at 10:19 PM
Becky Lynch बनेंगी NXT चैंपियन? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा

बेकी ने अब तक अपने रेसलिंग करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है।

बेकी लिंच (Becky Lynch) एक सफल WWE करियर के साथ आधुनिक युग की सबसे महान महिला प्रोफेशनल रेसलर्स में से एक हैं। वह छह बार की विश्व चैंपियन और एक बार टैग टीम चैंपियन हैं। उन्होंने मुख्य रोस्टर में महिला वर्ग की सभी चैंपियनशिप जीतीं हैं, साथ ही छठी महिला ट्रिपल क्राउन चैंपियन भी बनी है। 

हालांकि सभी प्रमुख चैंपियनशिप अपने नाम करने के बावजूद, उन्होंने अभी तक NXT महिला चैंपियनशिप नहीं जीता है, और इस चैंपियनशिप को न जीतने का अफसोस उन्हें खुद भी है। लेकिन आपको बता दें एक बैकस्टेज अफवाह के अनुसार, बेकी NXT विमेंस चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और वो जल्द इस खिताब के सूखे को खत्म करने वाली हैं

Becky Lynch NXT विमेंस चैंपियन बनीं

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मेल्टजर ने बताया कि WWE इस समय बेकी को चैंपियन बनाने के संभावित तरीकों पर चर्चा कर रहा है, यानी लगभग तय है कि वो अब NXT चैंपियन बनेंगी। जिस वजह से अगर चैंपियनशिप में कोई बदलाव हुआ तो किसी को भी आश्चर्य नहीं होगा।

डेव मेल्टजर ने Becky Lynch बनाम Tiffany Stratton के मैच पर दिया बड़ा बयान

डेव मेल्टजर ने कहा “मुझे टाइटल चेंज देखकर आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि WWE इस समय इस तरह से सोच रही है कि उनकी सबसे सफल विमेंस रेसलर ने अभी तक NXT चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीता है। वहीं हर कोई बेकी को चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है, और इस समय ज्यादातर रेसलिंग प्रशंसक टिफनी स्ट्रैटन को बतौर चैंपियन पसंद भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अगर बेकी चैंपियन बन जाती है, तो मुझे नहीं लगता ये किसी भी तरह से आश्चर्य करने वाली बात होगी।

बेकी ने कभी NXT विमेंस चैंपियनशिप क्यों नहीं जीता?

बेकी लिंच ने 2013 में NXT पर डेब्यू करके WWE में अपनी जगह बनाई थी। बेकी ने अपना ज्यादातर समय NXT में टैग टीम और नॉन-टाइटल मैचों में बिताया। हालांकि कई बार उन्हें NXT महिला चैंपियनशिप जीतने के लिए (फैटल 4-वे और ट्रिपल थ्रेट मैचों) में मौका मिला, लेकिन वो हर बार असफल रही। इसके बाद पेज और शार्लेट के साथ टीम पीसीबी का गठन करके उन्हें जल्द ही विमेंस डिविजन को मजबूत करने के लिए WWE के मेन रोस्टर में बुलाया गया।

Becky Lynch की NXT वापसी के पीछे का कारण आया सामने 

ब्रायन अल्वारेज ने रेसलिंग ऑब्जर्वर लाइव से बात करते हुए कहा कि, संभावना है कि बेकी लिंच (Becky Lynch) की NXT में वापसी AEW डायनामाइट की लोकप्रियता को गिराने और NXT की व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए की गई है। अगर बेकी अब चैंपियन बन जाती हैं को NXT की व्यूअरशिप में और अधिक उछाल हमें देखने को मिलेगा और हां इससे कई हद तक AEW की व्यूअरशिप में गिरावट भी आएगा।

क्या आप बेकी लिंच को NXT विमेंस चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं? टिप्पणियों में अपने विचार हमारे साथ साझा करें।

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.