Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले Pakistan को लगा बड़ा झटका, छिन गई नंबर-1 की बादशाहत

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 10, 2023 at 8:32 PM
Modified at :September 10, 2023 at 8:32 PM
भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले Pakistan को लगा बड़ा झटका, छिन गई नंबर-1 की बादशाहत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज आगे चल रहा है।

एशिया कप (Asia Cup) 2023 में आज यानी 10 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लगा है, दरअसल वनडे में पाकिस्तान टीम ने अपना आईसीसी वनडे रैंकिंग का नंबर-1 का ताज गंवा दिया है। बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार, 9 सितंबर, 2023 को खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी प्रचंड जीत की बदौलत वनडे में नंबर-1 रैंकिंग का ताज अपने नाम कर लिया है

Australia फिर बने नंबर-1

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे में नंबर एक का ताज छीना लिया था। लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम लंबे समय तक इस ताज को अपने पास बरकरार नहीं रख सकी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 123 रन से हराकर एक बार फिर से इस स्थान पर कब्जा कर लिया है और पाकिस्तान को पछाड़ दिया है।

इस समय पाकिस्तान 120 रेटिंग्स के साथ दूसरे पायदान पर है। लेकिन आज अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत हासिल कर लिया, तो एक बार फिर वो 122 रेटिंग्स के साथ नंबर-1 का ताज हासिल कर लेगा। वहीं दूसरी तरफ अगर भारत यह मैच जीत लेता है, तो पाकिस्तान 118 रेटिंग्स के साथ तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा और भारत 115 रेटिंग्स के साथ उनके करीब आ जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिखाया टॉप क्लास प्रदर्शन

डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन के शानदार शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 392/8 रन बनाने में सफल रहा। ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिश ने शानदार अर्धशतक जमाए, जबकि प्रोटियाज गेंदबाजों के पास ब्लोमफोंटेन के शानदार विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई तूफानी बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं था। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने चार विकेट लिए थे।

वहीं एडम जम्पा ने 48 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि डेब्यू कर रहे एरोन हार्डी, सीन एबॉट और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट लिए थे। लाबुशेन, जिन्हें शुरुआत में विश्व कप टीम के लिए नजरअंदाज किया गया था, उन्होंने 99 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। वहीं उन्होंने श्रृंखला के शुरूआती मैच में भी नाबाद 80 रन की मैच विजयी पारी खेली थी, जिससे उन्हें दूसरी बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

भारत भी नहीं है Pakistan से ज्यादा दूर

ICC वनडे रैंकिंग के नवीनतम अपडेट में, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से थोड़ी देर तक पिछड़ने के बाद एक बार फिर अपना शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद 121 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक अंक से पीछे छोड़ दिया। वहीं पाकिस्तान 120 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे, जबकि भारत 114 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

अगर आज भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया तो भारत की स्थिति इस सूची में थोड़ी ओर अच्छी होगी और वो पाकिस्तान को पछाड़ने के करीब आ जाएगा।

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.