Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप गेंदबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में India की तरफ से सबसे कम मैचों में चटकाए हैं 50 विकेट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 18, 2023 at 2:46 AM
Modified at :September 18, 2023 at 2:47 AM
टॉप गेंदबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में India की तरफ से सबसे कम मैचों में चटकाए हैं 50 विकेट

भारत के लिए ये सभी गेंदबाज मैच विनर्स रहे हैं।

एशिया कप (Asia Cup 2023) का फाइनल मुकाबला भारत (India) और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर० प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत को मात्र 6.1 ओवरों में 10 विकेट से जीत हासिल हुई। इसी मैच में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए और साथ ही साथ वनडे क्रिकेट में 50 विकेट का आँकड़ा भी पार किया। बता दें कि, सिराज अपना 29वाँ वनडे मैच खेल रहे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट में गेंद के मामले में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 1002 गेंदों पर 50 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। इस मामले में पहले स्थान पर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज अजंता मेंडिस का नाम है जिन्होंने 847 गेंद पर 50 विकेट पूरे किए थे। आज हम आपको भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 50 विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं

India की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 50 विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाज:

10. S. Sreesanth - 34 Matches:

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस० श्रीसंत ने 34वें वनडे मैच में 50 विकेट पूरे किए थे। उस बीच उन्होंने 6/55 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। हालांकि, आईपीएल 2012 के दौरान एक फिक्सिंग विवाद में फँसने के चलते उन पर बीसीसीआई ने प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके चलते उनका अन्तर्राष्ट्रीय करियर बर्बाद हो गया था।

9. R. Ashwin - 33 Matches:

Ravichandran Ashwin

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने वनडे करियर के 33वें मैच में 50 विकेट पूरे किए थे। उन्होंने उस बीच 3/24 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। हालांकि, अश्विन इस समय भारतीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं।

8. Irfan Pathan - 31 Matches:

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और विशेष तौर से तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले इरफान पठान ने अपने वनडे करियर के 31वें मैच में 50 विकेट पूरे किए थे। उन्होंने इस बीच 4/24 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। पठान उस समय अजित अगरकर के बाद इस फॉर्मेट में सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज थे।

7. Amit Mishra - 30 Matches:

भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा इस समय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो नहीं लेकिन आईपीएल में जरूर सक्रिय हैं। मिश्रा ने अपने वनडे करियर के 30वें मैच में 50 विकेट पूरे किए थे। इस दौरान उन्होंने एक मुकाबले में 6/48 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था।

6. Yuzvendra Chahal - 29 Matches:

Yuzvendra Chahal रचेंगे इतिहास, भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले गेंदबाज

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने 29वें वनडे मैच में 50 विकेट का आँकड़ा पार किया था। उस बीच उन्होंने 5/22 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। हालांकि, चहल इस समय भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

5. Mohammed Shami - 29 Matches:

Mohammed Shami
Mohammed Shami. (Image Source: AFP)

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपने वनडे करियर में 29 मैचों में 50 विकेट पूरे किए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/50 का था। शमी अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं और हाल ही में उन्हें एशिया कप 2023 में भी खेलते हुए देखा गया था।

4. Mohammed Siraj - 29 Matches:

Mohammed Siraj

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हाल ही में एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपने 29 में वनडे मैचों में 50 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए 21 रन खर्च किए और 6 विकेट हासिल किया। यह वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।

3. Jasprit Bumrah - 28 Matches:

Asia Cup 2023 के बीच भारत की बढ़ी मुश्किलें, Jasprit Bumrah लौटे भारत, जानिए क्या है वजह?

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वह भारत की ओर से मुख्य तेज गेंदबाज भी हैं। बुमराह ने अपने वनडे करियर में 28 मैचों में 50 विकेट पूरे किए थे। उसे बीच उन्होंने 5/27 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी किया था।

2. Ajit Agarkar - 23 Matches:

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने 23 मैचों में वनडे क्रिकेट में 50 विकेट पूरे किए थे। वह भारत की ओर से सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। उन्होंने इस बीच 4/35 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था।

1. Kuldeep Yadav - 22 Matches:

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI)

भारत की ओर से सबसे कम मैचों में 50 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के नाम दर्ज है। उन्होंने 22 मैचों में यह कारनामा किया था। उसे बीच उन्होंने 6/25 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.