ENG vs NZ 4th T20: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

ENG vs NZ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद, न्यूजीलैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे मैच में शानदार वापसी की और सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखते हुए 74 रनों से जीत दर्ज की। उस जीत ने न्यूजीलैंड को श्रृंखला में आत्मविश्वास प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। वो फिलहाल 1-2 से पीछे हैं और सीरीज बराबर करने के लिए उन्हें चौथा और आखिरी मैच जीतना जरूरी है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड 2-1 से आगे है और सीरीज जीतने के लिए अंतिम मैच वो हर हाल में जीतना चाहेगा।
ENG vs NZ: फैंटसी टिप्स
इस मैच में आप इंग्लैंड के इन फॉर्म बल्लेबाज डेविड मालन, हैरी ब्रुक, जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन को अपनी टीम में जगह दे सकते हो। इनके अलावा आप न्यूजीलैंड टीम से फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, और ग्लेन फिलिप्स को भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हो। ये सभी बल्लेबाज इस समय बढ़िया फॉर्म में है और संभावना है कि इस अहम मैच में भी ये अपना फॉर्म जारी रखते हुए एक अच्छी पारी खेलकर आपको मैच प्वाइंट्स दिलाएंगे।
गेंदबाजी की बात करें तो आप गस एटकिंसन और ल्यूक वुड को अपनी टीम में जगह दे सकते हो। इनके अलावा आप टिम साउदी, ईश सोढ़ी और काइल जैमीसन को भी चुन सकते हो। ये सभी गेंदबाज आपको अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं।
ENG vs NZ: मैच डिटेल्स
मैच: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे 2023 का चौथा टी20 मैच
मैच की तारीख: 5 सितंबर, 2023
समय: शाम 6:00 बजे (स्थानीय समय), रात 10:30 बजे आई.एस.टी.
स्थान: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
ENG vs NZ: हेड-टू-हेड: इंग्लैंड (16) - न्यूजीलैंड (9)
दोनों टीमों ने अभी तक कुल 26 टी20 मैच खेले हैं और इंग्लैंड 16 जीत के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड ने 9 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।
ENG vs NZ: मौसम रिपोर्ट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, साथ ही मैच के दौरान साफ मौसम होने की भविष्यवाणी की गई है। बारिश का कोई संकेत नहीं है और मध्यम हवा की गति लगभग 16 किमी/घंटा होगी।
ENG vs NZ: पिच रिपोर्ट
एजबेस्टन की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ प्रदान करती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलेगी, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान
कप्तान: इस टीम के कप्तान की बात करे तो आप ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को अपनी टीम का कप्तान चुन सकते हो। उनका मौजूदा फॉर्म काफी अच्छा है, तीसरे और अहम टी20 में भी उन्होंने 69 रनों की बढ़िया पारी खेलकर अपने फॉर्म का छोटा सा नमूना दे दिया। इस मैच में भी वो एक अच्छी पारी खेल सकते हैं, और अपनी टीम को जीताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिस वजह से अगर वो कप्तान रहे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
उपकप्तान: काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) को आप इस मैच में अपनी टीम का उपकप्तान चुन सकते हो। तीसरे मैच की तरह इस मैच में भी वो अपनी बढ़िया गेंदबाजी से आपको अच्छे प्वाइंट्स दिला सकते हैं। पिच रिपोर्ट के अनुसार भी इस पिच में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, ऐसे में इस इन फॉर्म गेंदबाज का उपकप्तान होना आपके लिए सही रहेगा।
ENG vs NZ: संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स, डेविड मलान, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, गस एटकिंसन
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, टिम साउदी (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी
मैच की Dream11

कप्तान- Glenn Phillips
उप-कप्तान- Kyle Jamieson
विकेटकीपर- Devon Conway, Jonny Bairstow
बल्लेबाज- Dawid Malan, Harry Brook, Glenn Phillips, Finn Allen
ऑलराउंडर- Liam Livingstone, Moeen Ali
गेंदबाज- Tim Southee, Kyle Jamieson, G Atkinson