khelNowLogo
Login
कबड्डी न्यूज

PKL 10: इंग्लैंड के खिलाड़ी पहली बार लेंगे पीकेएल में हिस्सा, मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी

Rahul GuptaRahul Gupta
September 26 2023
PKL 10: इंग्लैंड के खिलाड़ी पहली बार लेंगे पीकेएल में हिस्सा, मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी

पहली बार इंग्लैंड के प्लेयर पीकेएल में आएंगे नजर।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के ऑक्शन में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। इस दौरान सभी 12 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी। ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। तीन कैटेगरी को मिलाकर कुल 84 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इसके बाद अब बचे हुए खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे और इसके अलावा भी कई खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। वहीं जिन-जिन खिलाड़ियों को ऑक्शन में हिस्सा लेना है उन्होंने भी अपना नाम भेज दिया है।

इंग्लैंड के दो डिफेंडर लेंगे पीकेएल ऑक्शन में हिस्सा

वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि इस बार के ऑक्शन में इंग्लैंड के भी दो खिलाड़ी नजर आ सकते हैं और अगर किसी टीम ने इन्हें पिक किया तो फिर ये खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। इंग्लैंड के युवराज पांड्या और फेलिक्स ली पीकेएल के 10वें सीजन के ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड कबड्डी यूनियन ने ये ऐलान किया है कि ये दोनों ही प्लेयर ऑक्शन में जाएंगे।

युवराज पांड्या की अगर बात करें तो वो एक डिफेंडर हैं जो राइट कवर की पोजिशन पर खेलते हैं। वहीं फेलिक्स ली भी डिफेंडर ही हैं और वो लेफ्ट कवर की पोजिशन पर खेलते हैं। युवराज पोलैंड के खिलाफ हाई-फाइव लगा चुके हैं और अभी तक उन्होंने 15 प्लस टैकल किए हैं। वहीं फेलिक्स ने भी एक हाई-फाइव लगाया हुआ है और उनके 10 से ज्यादा टैकल हैं।

आपको बता दें कि पीकेएल-10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सबसे पहले 8 और 9 सितंबर 2023 को होने वाली थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब ये नीलामी 9 और 10 अक्टूबर को होगी और उस दौरान पता लग पाएगा कि कौन सी टीम किस प्लेयर को हासिल कर सकती है। इस बार पवन सेहरावत और मनिंदर सिंह जैसे दिग्गज भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.