Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Finn Balor ने CM Punk की WWE वापसी पर दिया चौकाने वाला अपडेट, जानते ही आप हो जाएंगे हैरान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 11, 2023 at 3:29 AM
Modified at :September 11, 2023 at 3:29 AM
Finn Balor ने CM Punk की WWE वापसी पर दिया चौकाने वाला अपडेट, जानते ही आप हो जाएंगे हैरान
Advertisement

AEW से निकाले जाने के बाद सीएम पंक (CM Punk) चुप रहे, जिस वजह से उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। इस समय बड़ा सवाल ये है कि अपने करियर को खतरे में देखकर, क्या वह फिर से रेसलिंग लड़ेंगे। सीएम पंक की WWE में वापसी को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। इस बीच में फिन बैलर (Finn Balor) से पूछा गया कि क्या वह पहली बार सीएम पंक का सामना करने में दिलचस्पी लेंगे

क्या Finn Balor का सामना CM Punk से होगा?

WWE के नए ग्रैंड स्लैम चैंपियन फिन बैलर का हाल ही में रिंगर रेसलिंग शो ने इंटरव्यू लिया, जहां बैलर ने कहा कि उन्हें परवाह नहीं है कि उनका प्रतिद्वंद्वी कौन है, जब तक उन्हें लड़ने के लिए सही पैसे नहीं मिलते।

बैलर कहते हैं, “अगर कोई मुझे पैसे देगा तो मैं किसी के खिलाफ भी लड़ने में दिलचस्पी रखूंगा, पैसा बोलता है।" फिन बैलर ने 2014 में WWE में डेब्यू किया था, उसी वर्ष पंक ने कंपनी छोड़ दी और अपने पहले रिटायरमेंट की घोषणा की।

CM Punk करेंगे WWE में वापसी?

पहले खबर आई थी कि पंक ने पिछले साल रेसलमेनिया के दौरान WWE में वापसी की कोशिश की थी। पंक के करीबी सर्कल द्वारा यह बताया गया कि पंक ने 2023 मेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की कोशिश की थी और यहां तक ​​कि रेसलमेनिया 39 में केविन ओवेन्स का सामना करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन वो योजना सफल नहीं हुई।

बैलर बढ़िया कैरेक्टर और शानदार इन रिंग कौशल के साथ कंपनी के बेहद प्रतिभाशाली रेसलर्स में से एक हैं और सीएम पंक भी ऐसे ही हैं। WWE में दोनों को रिंग के बीच में लड़ते हुए देखना एक सुखद अनुभव होगा। लेकिन सब कुछ काल्पनिक होने के कारण, हमें भविष्य में क्या होगा इसका इंतजार करना होगा।

क्या आप WWE में CM Punk की वापसी देखना चाहते हैं? टिप्पणियों में हमारे साथ अपने विचार साझा करें।

Advertisement
Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Advertisement