Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से Glenn Maxwell हुए आउट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 4, 2023 at 8:00 PM
Modified at :September 4, 2023 at 8:00 PM
World Cup 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से Glenn Maxwell हुए आउट

Glenn Maxwell टखने के दर्द से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय टी20 और वनडे श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौरे पर दोनों टीमों को तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं। बता दें तीन मैचों की टी20 श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में समाप्त हुई। मिशेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप दर्ज की। टी20 श्रृंखला के बाद 7 सितंबर से पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी।

आगामी वनडे विश्व कप 2023 की तैयारी के लिए यह वनडे श्रृंखला दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण श्रृंखला होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से ठीक पहले 22 से 27 सितंबर के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की यात्रा करेगा। हालांकि, भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से चूक सकते हैं

Glenn Maxwell भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे

ग्लेन मैक्सवेल अपने एंकल के दर्द से उबर नहीं पाए हैं, जिस वजह से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना नहीं है। हालांकि, वह अपनी चोट के बारे में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और उन्हें वनडे विश्व कप 2023 के लिए फिट होने की उम्मीद है। विश्व कप 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ शुरू होगा। पांच बार की चैंपियन अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच से करेगी।

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की सफेद गेंद टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं और प्रबंधन को उम्मीद है कि वह भारत में होने वाले मेगा इवेंट के लिए फिट हो जाएंगे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम के लिए चुना गया था लेकिन बाद में उन्होंने सीरीज से नाम वापस ले लिया। क्योंकि फिलहाल, वो ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बड़े आयोजन में मैक्सवेल का बिना किसी तैयारी के उतरना टीम के लिए काफी सारे मुश्किलें पैदा कर सकता है।

आईसीसी के अनुसार मैक्सवेल ने कहा कि, मैं भारत दौरे पर खेलना चाहता हूं, लेकिन खुद को थोड़ा अतिरिक्त समय देना चाहता हूं। चयनकर्ता और बाकी स्टाफ भी मेरे साथ शानदार रहे हैं, वो मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि विश्व कप से पहले उन्हें थोड़ा अतिरिक्त समय मिला है। इसलिए इसमें जल्दबाजी करने और शायद खुद को एक या दो सप्ताह पीछे रखने की बजाय, खुद को अतिरिक्त समय देने में सक्षम होना चाहिए, और यह सुनिश्चित करना चाहिए की हमें पूरा टूर्नामेंट खेलने का मौका मिले।”

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.