Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

वनडे क्रिकेट में South Africa की तरफ से सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 16, 2023 at 5:30 AM
Modified at :September 16, 2023 at 5:32 AM
वनडे क्रिकेट में South Africa की तरफ से सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

इन बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने 416/5 का बड़ा टोटल खड़ा किया। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 174 रनों की बड़ी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने डेविड मिलर के साथ 92 गेंदों पर 222 रनों की बड़ी साझेदारी भी की।

गौरतलब हो कि, हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर गैरी कर्स्टन का नाम आता है। हालांकि, क्लासेन कुछ ही रनों से उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूंक गए। आज हम आपको उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारियां खेली हैं

South Africa की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज:

10. Quinton De Kock - 168*:

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अक्टूबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ किम्बर्ली में खेले गए एक वनडे मैच में 145 गेंदों पर 168* रनों की बड़ी पारी खेली थी। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम 279 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। डी कॉक ने हाशिम अमला (111*) के साथ 282 रनों की नाबार्ड साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

9. Dave Callaghan - 169*:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज दवे कलाफ़न ने दिसंबर 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए एक वनडे मुकाबले में 143 गेंदों पर 169* रनों की नाबाद पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 314 रन बनाए थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड मात्र 233 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इसी मुलाबले में कलाफ़न ने 3 विकेट भी चटकाए थे।

8. Heinrich Klaasen - 174:

वर्तमान समय में दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हेनरिक क्लासेन ने 15 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में मात्र 83 गेंदों पर 174 रनों की बड़ी पारी खेली। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 416 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए 5वां सबसे बड़ा टोटल भी है।

7. Aiden Markram - 175:

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने इसी साल नीदरलैंड्स के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए एक वनडे मुकाबले में 126 गेंदों पर 175 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। यह दक्षिण अफ्रीका की ओर से किसी भी बल्लेबाज द्वारा इस फॉर्मेट में खेली गई 5वीं सबसे बड़ी पारी है। उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 370 रन बनाए थे और उन्हें 224 रनों से जीत मिली।

6. Herchelle Gibbs - 175:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स भी वनडे क्रिकेट में 175 रनों की बड़ी पारी खेल चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 111 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 335 रनों का टारगेट चेज किया था। गिब्स को इस बड़ी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

5. AB De Villiers - 176:

अक्टूबर 2017 में पार्ल में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में 104 गेंदों पर 176 रनों की बड़ी पारी खेली थी। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 353 रन बनाए थे। जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम मात्र 249 रनों पर आलआउट हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से जीत मिली थी।

4. Janneman Malan - 177*:

यानेमन मलान ने जुलाई 2021 में आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में खेले गए एक मुकाबले में 169 गेंदों पर 177* रनों की एक बड़ी पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 364 रन बनाए थे और उन्हें 70 रनों से जीत मिली थी।

3. Quinton De Kock - 178:

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक एक बार 178 रनों की पारी भी खेल चुके हैं। उन्होंने सितम्बर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में 113 गेंदों पर यह पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 295 रनों का लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया था।

2. Faf Du Plessis - 185:

फरवरी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ केप टाउन में खेले गए एक वनडे मैच में फाफ डु प्लेसी ने 141 गेंदों पर 185 रनों की एक बड़ी पारी खेली थी। उनकी इस बड़ी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट खोकर 367 रन बनाए थे। जवाब में उत्तरी श्रीलंका की टीम 327 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से जीत हासिल हुई थी।

1. Garry Kirsten - 188*:

गैरी कर्स्टन के नाम दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 1996 में यूएई के खिलाफ रावलपिंडी में 159 गेंदों पर 188* रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 169 रनों से जीत हासिल हुई थी।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.