Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Finn Balor ने Bray Wyatt को लेकर दिया भावुक करने वाला बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 12, 2023 at 3:21 AM
Modified at :September 12, 2023 at 3:21 AM
Finn Balor ने Bray Wyatt को लेकर दिया भावुक करने वाला बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

फिन और ब्रे वायट के बीच में हमें कई शानदार मैच देखने को मिले हैं।

फिन बैलर (Finn Balor) मौजूदा सक्रिय रोस्टर में WWE के सबसे प्रतिभाशाली रेसलर्स में से एक हैं। वह कंपनी के सबसे नए ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं और डेमियन प्रीस्ट के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन भी हैं। बैलर लगभग एक दशक से WWE में हैं और उन्होंने कई विरोधियों के खिलाफ कुछ सबसे यादगार मैच दिए हैं।

फिन बैलर का एक और कैरेक्टर यानी 'डेमन किंग' काफी प्रभावशाली है, जिसकी क्षमता भी काफी अच्छी है। फैंस को उनका ये कैरेक्टर काफी पसंद आता है, बता दें दिवंगत रेसलर ब्रे वायट (Bray Wyatt) का द फीन्ड कैरेक्टर उनके इस कैरेक्टर से काफी हद तक मेल खाता है। क्योंकि दोनों ही रेसलर जब भी इस डरावने कैरेक्टर को अपनाते हैं, तब-तब उनके अंदर एक अलग जुनुन और प्रतिभा हमें नजर आती है। 

हालांकि बैलर और वायट कई मौके पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़े हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी एक ही समय में इन दो भयानक कैरेक्टर्स में एक-दूसरे का सामना नहीं किया। जिस पर फिन बैलर (Finn Balor) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने इमोशन जाहिर किए हैं।

द फीन्ड बनाम डेमन किंग

WWE के मौजूदा अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन, फिन बैलर हाल ही में पीटर रोसेनबर्ग के साथ चीप हीट पॉडकास्ट/द रिंगर रेसलिंग शो में दिखाई दिए। जहां बैलर से वायट के निधन के बारे में पूछा गया। जिस पर बैलर ने कहा, “हां, लॉकर रूम में उनके निधन के बाद काफी निराशा वाला माहौल था। हममें से बहुत से लोग कल फ्लोरिडा में एक समारोह में शामिल हुए। हम चाहते थे कि, ब्रे के जीवन का जश्न मनाएं, और दुख की बात है कि व्यवसाय में ऐसा बहुत बार हो रहा है, इतनी कम उम्र के लोगों को खोना, हम सभी के लिए काफी निराशा वाली बात है।

लेकिन उम्मीद है कि हम अपने अच्छे प्रदर्शन से ब्रे को गौरवान्वित करना जारी रख सकते हैं। मुझे यकीन है कि वह यही चाहता होगा और हम नासाउ में यही करने का इरादा रखते हैं।''

Finn Balor एक चीज से काफी "दुखी" हैं

“जाहिर तौर पर मुझे उनके साथ फिन बनाम ब्रे, डेमन बनाम ब्रे, फिन बनाम द फीन्ड कैरेक्टर के रूप में काम करने का अवसर मिला। लेकिन एक चीज जिसका मुझे दुख है कि हम कभी ‘फीन्ड बनाम डेमन’ कैरेक्टर में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं लड़ सके

हम उम्मीद कर रहे थे कि आखिरकार ऐसा होगा, लेकिन आप जानते हैं, ऐसा नहीं हो सका। शो हमेशा जारी रहना चाहिए, अगर आगे जाकर मेरे साथ कुछ ऐसा होता है, तो मैं यही चाहूंगा कि मेरे जाने के बाद भी शो चलता रहे और कोई भी रुकावट ना आए। मुझे यकीन है कि मैं जितना ब्रे को जानता हूं, वह निश्चित रूप से यही चाहता था कि शो चलता रहे और हमने भी उसके जाने के बाद उसके लिए यही किया है।''

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.