Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे ये दो घातक खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 21, 2023 at 9:21 PM
Modified at :September 21, 2023 at 9:21 PM
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे ये दो घातक खिलाड़ी

IND vs AUS के मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस बात का खुलासा किया।

वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने को तैयार है। इस सीरीज के पहले 2 मुकाबलों के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ पहला मुकाबला 22 सितम्बर को मोहाली में खेलेगी। हालांकि, इस मुकाबले से पहले मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए अनुपस्थित रहेंगे। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से भी बाहर थे।

कमिंस ने स्टार्क और मैक्सवेल पर दिया अपडेट:

कप्तान कमिंस ने कहा: "मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है; मेरी कलाई अब बिल्कुल ठीक हो गई है। मैं तीनों मैच खेलने की उम्मीद कर रहा हूं। स्टार्क कल नहीं खेलेंगे; मुझे उम्मीद है कि वह सीरीज में बाद में अच्छी गेंदबाजी करेंगे, मैक्सवेल के साथ भी ऐसा ही होगा।"

अपने इंटरव्यू के दौरान पैट कमिंस ने मध्यक्रम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा: "वह (स्टीव स्मिथ) बिल्कुल ठीक हैं, वह कल खेलेंगे, उनके पास कुछ हिट हैं और उनकी कलाई 100 प्रतिशत फिट लगती है।"

मोहाली की पिच पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के आँकड़े बेहद ही जबरदस्त हैं। यह एक बल्लेबाजी पिच मानी जाती है। यहाँ पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 4 और भारत को 1 मैच में जीत हासिल हुई है। यहाँ पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 बार चेज करते हुए जीत हासिल की है।

गौरतलब हो कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले सात दिनों में मोहाली, इंदौर और राजकोट में भारत के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद वह विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए तैयारियां शुरू कर देगी। विश्व कप में उन्हें अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ ही 08 अक्टूबर को चेन्नई में खेलना है।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.