Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs AUS के वनडे मैचों में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 21, 2023 at 10:09 PM
Modified at :September 21, 2023 at 10:10 PM
IND vs AUS के वनडे मैचों में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 22 सितंबर को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में शुरू होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत करेंगे। लेकिन विश्व कप खेल से पहले, ये दोनों टीमें तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। बता दें तीन मैचों की ये द्विपक्षीय श्रृंखला दोनों टीमों को विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार होने का अच्छा मौका देगी।

पहला वनडे मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा और फिर दोनों टीमें इंदौर जाएंगी और 24 सितंबर को दूसरा वनडे खेलेंगी। जबकि सीरीज का आखिरी मैच 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में होगा। इन तीन मैचों में हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगा।

भारत ने सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के लिए अपने 4 बड़े खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे और अंतिम वनडे में वापसी करेंगे। इससे बेंच स्ट्रेंथ को प्लेइंग इलेवन में अपनी ताकत दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कई चोटों से जूझ रहा था। कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल इस सीरीज में खेलने से चूक गए। लेकिन भारत के खिलाफ ये सभी बड़े नाम मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने अंतिम 15 सदस्यों पर फैसला नहीं किया है, जिन्हें वो विश्व कप में अपने साथ ले जाएंगे। लेकिन ये श्रृंखला न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को बल्कि भारत को भी अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम चुनने का अच्छा अवसर प्रदान करेगी। तो चलिए हम आपको इस बड़े टकराव से पहले उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनके तरफ सभी की निगाहें रहेगी

IND vs AUS वनडे सीरीज 2023 में इन टॉप 5 खिलाड़ियों पर नजरें रहेगी:

1. Shubman Gill:

Shubman Gill
Shubman Gill. (Image Source: AFP)

वनडे में इस साल शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। गिल ने 2023 में 18 मैच खेले हैं और 1052 रन बनाए हैं। गिल ने इस साल भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं, जिसमें आखिरी पारी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में खेली थी। गिल अपनी अच्छी फॉर्म न सिर्फ इस सीरीज में बल्कि आगामी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भी जारी रखना चाहेंगे। गिल इस मेगा इवेंट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।

2. David Warner:

David Warner
David Warner. (Image Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के ऊपर भी हर किसी की निगाहें रहेगी। टीम भी यही चाहेगी की वो तेज-तर्रार शुरुआत करते हुए, एक अच्छा स्टार्ट दें। वॉर्नर ने हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वॉर्नर ने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। वहीं भारत के खिलाफ वनडे में उनके आंकड़े काफी शानदार हैं। वार्नर ने भारत में 9 मैचों में 2 शतक लगाए हैं।

3. Cameron Green:

Australia all-rounder Cameron Green
Australia all-rounder Cameron Green. (Image Source: AFP)

ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन एक उभरता हुआ सितारा है, जिससे हर कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करता है। डेब्यू के बाद से ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन के एक महत्वपूर्ण सदस्य बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के साथ उनका इंडियन प्रीमियर लीग सीजन भी बेहद शानदार रहा था। इस वजह से भारत के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज में ग्रीन टीम में फिनिशर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

4. Ravichandran Ashwin:

Ravi Ashwin
Ravi Ashwin. (Image Source: ICC)

रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर भारतीय वनडे टीम में वापसी करेंगे। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। बता दें एकदिवसीय प्रारूप में बहुत लंबे समय के बाद अश्विन हमें खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया विश्व कप 2023 में अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के रूप में अश्विन को देख रही है। अक्षर अभी भी अनफिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में उनका खेलना अभी भी संदेह में है, और अगर अक्षर फिट नहीं हो पाते तो अश्विन उनकी जगह लेने के बड़े दावेदार हैं।

5. Jasprit Bumrah:

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah. (Image Source: AFP)

एशिया कप 2023 जसप्रीत बुमराह के लिए ज्यादा कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए 3 पारियों में केवल 4 विकेट लिए। लेकिन अब बुमराह आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले अपनी लय वापस पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। इस वजह से टीम प्रबंधन ने भी उन्हें इन तीन वनडे मैचों में आराम नहीं दिया, क्योंकि हर कोई चाहता है कि ये स्टार गेंदबाज बड़े इवेंट से पहले पूरी तरह तैयार हो जाए।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.