Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में बारिश बनी विलेन, मैच हुआ रद्द लेकिन सुपर-4 में पहुंचा पाकिस्तान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 3, 2023 at 4:10 AM
Modified at :September 3, 2023 at 4:12 AM
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में बारिश बनी विलेन, मैच हुआ रद्द लेकिन सुपर-4 में पहुंचा पाकिस्तान

बारिश के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट करना पड़ा है।

एशिया कप (Asia Cup) 2023 का तीसरा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच आज यानी शनिवार, 2 सितंबर को बेनतीजा रहा। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द करने का फैसला किया। 

बारिश के कारण पाकिस्तान को नहीं मिला बल्लेबाजी का मौका, रद्द हुआ मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच के महामुकाबले को बेनतीजा घोषित कर दिया गया है। बता दें मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले है। इस तरह पाकिस्तान के 2 मैचों में तीन अंक हो गए,गौरतलब हैं उन्होंने एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था। दूसरी तरफ, भारत के खाते में एक मैच में एक अंक है। अब उसे सुपर-4 में पहुंचने के लिए 4 सितंबर को होने वाले मुकाबले में हर हाल में नेपाल को हराना होगा। वहीं पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम है।

IND vs PAK: बारिश बना मैच में विलेन

भारत की बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान की टीम को लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज जब से मैच शुरू हुआ है तब से बारिश रुक-रुक कर होती रही, लेकिन भारत की बल्लेबाजी के बाद अचानक से बारिश काफी ज्यादा बढ़ गई। बीच-बीच में बारिश थोड़ी कम होने पर अंपायरों ने कई बार निरीक्षण भी किया। फैंस को उम्मीद थी कि कम से कम दोनों टीमों के बीच छोटा सा क्लैश देखने को मिलेगा।

लेकिन बारिश ने सभी फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, लगातार बारिश को देखते हुए अंपायरों ने दोनों कप्तानों से बात की। अंत में मैच रद्द करने पर सहमति बन गई और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्टि करनी पड़ी।

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने जीता दिल

पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी के समय विकेटकीपर ईशान किशन और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता। बता दें टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने बनाए, उन्होंने 87 रन की पारी खेली। जबकि ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में ही 82 रनों की शानदार और अहम पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

यहां तक कि हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा, पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं नसीम शाह और हारिस रऊफ को 3-3 सफलताएं मिली।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.