IND vs SL: Mohammed Siraj ने एशिया कप के फाइनल में बरपाया कहर, 16 गेंदों पर 5 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को दिखाए तारे

Mohammed Siraj ने 12 रन देकर 6 बड़े श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
एशिया कप (Asia Cup 2023) का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कोलंबो के आर० प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 ओवरों में 6 विकेट खो दिए हैं, जिसमें अकेले मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 5 विकेट चटकाए हैं।
गौरतलब हो कि, बारिश के चलते यह मुकाबला देरी से शुरू हुआ और श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम मात्र 6 ओवरों में ही ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। उन्होंने मात्र 12 रनों में 6 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद मेंडिस और वेललागे ने पारी को थोड़ा सा संभाला लेकिन वो भी ज्यादा देर तक अपनी विकेट नहीं बचा पाए।
Mohammed Siraj ने 16 गेंदों में झटके 5 विकेट:
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में अपना पहला ओवर मैडन फेंका। उसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजय डी सिल्वा के रूप में 4 बल्लेबाजों को आउट किया। फिर अपने स्पेल के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को भी आउट कर डाला। सिराज यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने 12वें ओवर में इन फॉर्म कुसल मेंडिस को 17 रन पर बोल्ड कर दिया और श्रीलंकाई टीम को मात्र 33 के स्कोर पर 7वां झटका दे दिया।
मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में मात्र 16 गेंदों में 5 बल्लेबाजों को आउट किया है। इतना ही नहीं अब वह वनडे क्रिकेट इतिहास में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन चुके हैं। हालांकि, यदि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो सिराज के अलावा 6 अन्य गेंदबाज वनडे क्रिकेट में यह कारनामा कर चुके हैं।
सिराज-बुमराह के चलते भारतीय टीम ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड:
यदि आईसीसी के दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो श्रीलंका ने इस वनडे मैच सबसे कम स्कोर पर 6 विकेट गँवाने का शर्मानाक रिकॉर्ड बनाया है। वह एशिया कप 2023 के इस फाइनल मुकाबले में मात्र 12 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुके थे। इससे पहले भी वह 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में 13 के स्कोर पर 6 विकेट गँवा चुके हैं।
यदि ओवरआल वनडे क्रिकेट की बात करें तो सबसे कम स्कोर पर 6 विकेट गँवाने वाली टीम कनाडा है, जिन्होंने 2013 में नेट किंग सिटी के खिलाफ मात्र 10 रनों पर इतने विकेट गँवा डाले थे। इसके अलावा, 2003 के वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पार्ल में एक बार श्रीलंका के खिलाफ भी 12 के स्कोर पर 6 विकेट गँवा चुकी है।