IND vs AUS: 3000 का खास आंकड़ा भारत के नाम हुआ दर्ज, इंदौर के मैदान पर भारतीय टीम ने रचा इतिहास

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 399/5 का टोटल खड़ा किया है। इस दौरान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारियाँ खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतक बनाया।
मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 399/5 का टोटल बनाया। इस दौरान शुभमन गिल (104), श्रेयस अय्यर (105), कप्तान केएल राहुल (38 गेंदों पर 52) और सूर्यकुमार यादव (37 गेंदों पर 72*) ने जबरदस्त पारियाँ खेली। उनके अलावा, ईशान किशन ने 8 गेंदों पर 31 और रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया।
399 रनों के स्कोर के बीच भारत की ओर से कुल 18 छक्के लगाए गए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 6 छक्के, शुभमन गिल ने 4, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 2-2 एवं ईशान किशन ने 2 छक्के लगाए। उन्होंने वनडे क्रिकेट के किसी पारी में दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाए। इससे पहले वह 2 बार 19-19 छक्के लगा चुके हैं।
IND vs AUS: भारत ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 3000 छक्के:
इंदौर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत ने कुल 18 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में 3000 छक्कों का आँकड़ा भी पार कर चुके हैं। बता दें कि, भारतीय टीम अब ऐसी करने वाली इकलौती टीम बन चुकी है। उनके नाम इस मैच तक 3007 छक्के दर्ज हो गए हैं।
इस मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिन्होंने 2953 छक्के जड़े हैं। वह इस आँकड़े को छूने से 47 छक्के दूर हैं। इसके अलावा, 2566 छक्कों के साथ पाकिस्तान तीसरे स्थान पर मौजूद है। (ये आँकड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे मैच तक के हैं।)
3 मैचों की वनडे सीरीज के लिहाज से बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम है, क्योंकि इस मैच को जीतने के बाद ही यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार जाती है तो फिर वह यह सीरीज हार जाएंगे, जो वर्ल्ड कप 2023 से पहले उनके लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे।
एक वनडे पारी में भारत द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के:
भारतीय टीम ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले में अपने वनडे करियर की किसी पारी में दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। इससे पहले वह 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में और 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में 19-19 छक्के लगा चुकी है। हालांकि, भारतीय टीम 2007 में बरमूडा के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में और 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 18-18 छक्के लगा चुकी है।
3 मैचों की वनडे सीरीज के लिहाज से बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम है, क्योंकि इस मैच को जीतने के बाद ही यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार जाती है तो फिर वह यह सीरीज हार जाएंगे, जो वर्ल्ड कप 2023 से पहले उनके लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे।