Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs AUS: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये बड़ा कारनामा, ग्रीन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 25, 2023 at 2:43 AM
Modified at :September 25, 2023 at 2:45 AM
IND vs AUS: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये बड़ा कारनामा, ग्रीन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। इस दौरान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारियाँ खेली।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 399/5 का टोटल बनाया। इस दौरान शुभमन गिल (104), श्रेयस अय्यर (105), कप्तान केएल राहुल (38 गेंदों पर 52) और सूर्यकुमार यादव (37 गेंदों पर 72*) ने जबरदस्त पारियाँ खेली। उनके अलावा, ईशान किशन ने 8 गेंदों पर 31 और रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया।

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खड़ा किया सबसे बड़ा वनडे टोटल:

इंदौर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत ने वनडे क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल (399/5) खड़ा किया है। इसके अलावा, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम का वनडे क्रिकेट में चौथा सबसे बड़ा टोटल भी है। इससे पहले भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 383/6 बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल 481/6 है। यह स्कोर 2018 में इंग्लैंड द्वारा नॉटिंघम में बनाया था। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438/9 और 416/5 बना चुकी है। अब भारत ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 399/5 का टोटल खड़ा किया है।

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड:

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 10 ओवरों में 103 रन खर्च किए। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर 0/113 के खराब प्रदर्शन के साथ संयुक्त रूप से मिक लुईस और एडम जैम्पा हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम है, क्योंकि इस मैच को जीतने के बाद ही यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार जाती है तो फिर वह यह सीरीज हार जाएंगे, जो वर्ल्ड कप 2023 से पहले उनके लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.