Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 6, 2023 at 12:13 AM
Modified at :November 6, 2023 at 12:14 AM
टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

विराट और रोहित के पास आगामी विश्व कप में अपने रनों की संख्या को बढ़ाने का अवसर है।

वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण (World Cup 2023) की शुरुआत 05 अक्टूबर से भारत में हो चुकी है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक 8 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उन्हें सभी मुकाबले में जीत हासिल हुई है। इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली फिलहाल पहले स्थान पर चल रहे हैं। इसके अलावा वह विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर भी हैं।

भारतीय टीम अब तक 2 बार वनडे विश्व कप का खिताब जीत चुकी है, जिसमें बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया है। विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर है। यहां हम आपको वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं

इन भारतीय बल्लेबाजों ने ODI World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं :

10. Kapil Dev - 669 Runs:

भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में विश्व कप 1983 में भारत को चैंपियन भी बनाया। उस टूर्नामेंट में उन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 175* रनों की एक ऐतिहासिक पारी भी खेली थी। कपिल ने 1979 से लेकर 1992 तक कुल मिलाकर 26 विश्व कप मैच खेले, जिसकी 24 पारियों में उन्होंने 669 रन बनाए।

9. Yuvraj Singh - 738 Runs:

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर न सिर्फ 2011 में विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे, बल्कि अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। उन्होंने 2003 से लेकर 2011 तक भारत के लिए 23 विश्व कप मैचों में प्रतिनिधित्व किया, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 738 रन बनाए।

8. MS Dhoni - 780 Runs:

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता था। धोनी ने भारत के लिए 2007 से लेकर 2019 तक 29 विश्व कप मैच खेले, जिसकी 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 780 रन बनाए।

7. Mohammed Azharuddin - 826 Runs:

भारत के पूर्व कप्तान और स्टाइलिश बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1987 से लेकर 1999 तक भारत के लिए 30 विश्व कप मैच खेले थे, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 826 रन बनाए थे। वह 1992, 1996 और 1999 के विश्व कप में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं।

6. Virender Sehwag - 843 Runs:

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग विश्व कप 2011 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2003 में पहली बार विश्व कप खेला था और 2011 तक 22 विश्व कप मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 843 रन अपने नाम किए थे।

5. Rahul Dravid - 860 Runs :

भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ 1999 से लेकर 2007 तक भारत के लिए 22 विश्व कप मैच खेल चुके हैं। वह विश्व कप 1999 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। इतना ही नहीं उन्होंने विश्व कप 2007 में भारत की कप्तानी भी की थी। द्रविड़ ने अपने विश्व कप करियर में 21 पारियों में 860 रन बनाए हैं।

4. Sourav Ganguly - 1006 Runs:

सौरव गांगुली ने 1999, 2003 और 2007 के विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह कभी चैंपियन नहीं बन सके। हालांकि, उनकी कप्तानी में भारत ने 2003 में फाइनल तक का सफर जरूर तय किया था। गांगुली उन 3 बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में एक हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम 21 मैचों में 1006 रन दर्ज हैं।

3. Rohit Sharma - 1420 Runs*:

वर्तमान भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज तक कभी भी विश्व कप का खिताब नहीं जीत सके हैं। उन्होंने साल 2015 और 2019 के विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए लीग स्टेज के मुकाबले तक उन्होंने 25 विश्व कप मैचों में 61.73 की औसत से 1420 रन बना चुके हैं।

2. Virat Kohli - 1571 Runs*:

वर्तमान समय में विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली विश्व कप 2011 में चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में भारत की कप्तानी भी की थी और 2023 में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने 2011 से लेकर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए लीग स्टेज के मुकाबले तक कुल 34 विश्व कप मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58.18 की औसत से 1571 रन बनाए हैं।

1. Sachin Tendulkar - 2278 Runs:

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर विश्व कप इतिहास में न सिर्फ भारत की ओर से बल्कि विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 2011 की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। तेंदुलकर 1992 से लेकर 2011 तक ने 25 विश्व कप मैचों में 2278 रन बनाए हैं। वर्तमान समय में विश्व में कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं है, जो रनों के मामले में उन्हें पीछे छोड़ सके।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement