Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

एक साल में सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 25, 2023 at 5:55 PM
Modified at :September 25, 2023 at 5:55 PM
एक साल में सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाज

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ये कारनामा सबसे ज्यादा बार दोहराया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे (ODI) सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। इस दौरान शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ा, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 399/5 का टोटल बनाया। बता दें कि, इस मैच में शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल अब एक कैलेंडर वर्ष में 5 या उससे अधिक शतक जड़ने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं उन 7 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 5 या उससे अधिक ODI शतक जड़े हैं

इन भारतीय बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में जड़े हैं 5 या उससे अधिक ODI शतक:

7. Shubman Gill (2023)*:

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुभमन ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का छठा शतक था। हालांकि, वह 2023 में 5 शतक जड़ चुके हैं। इसी के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।

6. Shikhar Dhawan (2013):

बाएँ हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2013 में कुल 5 शतक जड़े थे। उन्होंने उस साल 26 मैचों की 25 पारियों में 1162 रन बनाए थे। वह उनके करियर का सबसे सुनहरा साल था। क्योंकि उन्होंने पहली बार एक साल में 5 शतक और 1 हजार से अधिक रन बनाए थे।

5. Sourav Ganguly (2000):

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली के लिए 2000 का साल उनके करियर का सबसे अच्छा साल था। उन्होंने उस साल 32 वनडे मैचों में 1579 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 शतक लगाए थे।

4. Rahul Dravid (1999):

भारत के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने साल 1999 में 6 वनडे शतक लगाए थे। वह उनके करियर का सबसे अच्छा साल भी था। क्योंकि उन्होंने उस साल 43 वनडे मैचों में 1761 रन बनाए थे और 6 शतक भी जड़ा था।

3. Sachin Tendulkar (1996 & 1998):

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2 अलग-अलग सालों में 5 या उससे अधिक शतक जड़ चुके हैं। तेंदुलकर ने साल 1996 में 6 शतक और 1998 में 9 शतक जड़े थे।

2. Rohit Sharma (2017, 2018 & 2019):

भारत के सलामी बल्लेबाज और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा 3 लगातार सालों में यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने 2017, 2018 और 2019 में 5 या उससे अधिक शतक जड़े थे। शर्मा ने 2017 में 6, 2018 में 5 और 2019 में कुल 7 शतक जड़े थे।

1. Virat Kohli (2012, 2017, 2018 & 2019):

विराट कोहली भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो 4 अलग-अलग कैलेंडर वर्षों में 5 या उससे अधिक शतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने 2012 में 5 शतक, 2017 में 6 शतक, 2018 में 6 शतक और 2019 में 5 शतक लगाए थे।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement