Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

John Cena ने मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, सुनते ही आप हो जाएंगे हैरान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 10, 2023 at 3:57 AM
Modified at :September 10, 2023 at 3:57 AM
John Cena ने मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, सुनते ही आप हो जाएंगे हैरान

जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच में हमें कई यादगार भिड़ंत देखने को मिली हैं।

जॉन सीना (John Cena) अब तक के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली प्रोफेशनल रेसलर्स में से एक हैं। वह शानदार रेसलिंग करियर के साथ 16 बार के विश्व चैंपियन हैं। उनके सामने आई हर चुनौती का उन्होंने डटकर सामना करते हुए सफलता हासिल की है। उनका शानदार व्यक्तित्व, बढ़िया इन रिंग कौशल, कभी हार न मानने वाला रवैया, उन्हें WWE इतिहास के महानतम रेसलर्स में से एक बनाता है।

बता दें सीना स्मैकडाउन (SmackDown) के 1 सितंबर के एपिसोड में WWE में लौटे और अगली रात पेबैक की मेजबानी भी की। पेबैक में, उन्होंने मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। सीना के बारे में बात करने वाला लगभग हर व्यक्ति उनका उल्लेख WWE के महान रेसलर के तौर पर करता है। हालांकि, जॉन सीना (John Cena) ने हाल ही में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE का ‘GOAT’ यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रेसलर बताया है

John Cena ने रोमन रेंस को बताया ‘GOAT’ 

सीना ने 8 सितंबर को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) इवेंट में हिस्सा लिया, ये सीना का पहला भारत दौरा था। 2017 के बाद से यह भारत में WWE का पहला लाइव इवेंट है, जहां सीना अपने 20 साल के लंबे करियर में पहली बार भारत में लड़े। वह सैथ रॉलिन्स के साथ एक टीम टीम मैच का हिस्सा बनते हैं और मेन इवेंट में इम्पेरियम के लुडविग काइजर और जियोवानी विंची के खिलाफ जीत हासिल करते हैं।

इस इवेंट के बाद सीना, सुपरस्टार स्पेक्टेकल कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए माइक के साथ मीडिया से बातचीत करते हैं। जहां स्पोर्ट्सकीड़ा ने सीना से WWE के ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम पर उनकी राय पूछी, जिस पर सीना ने जवाब दिया, "मेरे दृष्टिकोण से, मुझे लगता है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) ऑल टाइम महान रेसलर हैं।"

सीना ने सीधा जवाब देते हुए रोमन रेंस को ‘GOAT’ बताया, क्योंकि वह कंपनी में सक्रिय रेसलर हैं और मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं। हालांकि, सीना ने कहा कि रोमन ‘GOAT’ हैं, लेकिन वह उनकी बराबरी के करीब नहीं हैं। जहां रोमन 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं, तो वहीं सीना 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। रोमन रेंस और सीना के बीच हाल ही में समरस्लैम 2021 में एक सिंगल्स मैच हुआ था, जहां रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप बरकरार रखने के लिए सीना को हरा दिया था।

आप जॉन सीना के इस बयान से कितना सहमत हैं, क्या आप भी रोमन रेंस को ‘GOAT’ मानते हैं? आपके अनुसार WWE का असली ‘GOAT’ कौन है? टिप्पणी अनुभाग में अपने विचार हमारे साथ साझा करें।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.