WWE ने John Cena के लिए बनाया एक बड़ा प्लान, वापसी के बाद टॉप बेबीफेस के खिलाफ होगा यादगार मैच?

जॉन सीना 8 सितंबर को होने वाले WWE के भारत दौरे में भी शिरक्त करने वाले हैं।
जॉन सीना (John Cena) पेबैक 2023 से पहले हुए फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में WWE में लौट आए, इसके बाद उन्होंने पेबैक 2023 इवेंट को होस्ट भी किया। वहीं अब वो लंबे समय तक स्मैकडाउन में दिखाई देने वाले हैं। चूंकि सीना की वापसी रेसलिंग जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है, इसलिए प्रशंसकों ने अगले दो महीनों के दौरान सीना के झगड़े के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाया गया है कि जॉन सीना को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ एक स्टोरी लाइन का पार्ट बनाया जा सकता है।
जॉन सीना पहले भी कोडी रोड्स से लड़ चुके हैं, जब वह एक नियमित रेसलर थे और उस समय कोडी का WWE में पहला रन था। उस समय रोड्स हील थे और सीना सबसे बड़े बेबीफेस थे। लेकिन अब ये दोनों ही कंपनी के टॉप बेबीफेस हैं। सीना ने रेसलमेनिया में अपनी पिछली वापसी पर, कोडी रोड्स को कंपनी का अगला बड़ा बेबीफेस बताते हुए, प्रवेश रैंप पर उनका हाथ पकड़कर हवा में उठाया था और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया था।
John Cena बनाम Cody Rhodes?
एक्स (पूर्व ट्विवटर) पर WRKD रेसलिंग के एक ट्वीट के अनुसार, जॉन सीना बनाम कोडी रोड्स के बीच मंच के पीछे बातचीत चल रही है और 15 सितंबर को WWE में उनकी पूर्णकालिक वापसी के बाद इस पर चर्चा हो सकती है। एक्स पर WRKD रेसलिंग ने कहा, "सीना की वापसी के दौरान जॉन सीना बनाम कोडी रोड्स के बीच मैच की संभावना पर चर्चा की गई है।"
चूंकि जॉन सीना स्मैकडाउन ब्रांड में नजर आने वाले हैं, और कोडी एक रॉ सुपरस्टार हैं और दोनों शीर्ष बेबीफेस हैं, इसलिए कंपनी के लिए इन दोनों के बीच झगड़ा बुक करना एक बड़ी चुनौती होगी। क्या इन दोनों बेबीफेस में से कोई हील बनेगा? क्या रोड्स स्मैकडाउन में आएंगे? या फिर हमें दो बेबीफेस के बीच टकराव देखने को मिलेगा?
आप इस अफवाह के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप उन्हें टकराते हुए देखना चाहते हैं? टिप्पणियों में अपने विचार हमारे साथ साझा करें।