Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ The Great Khali लड़ सकते हैं अपना आखिरी मैच

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 11, 2023 at 1:10 AM
Modified at :September 11, 2023 at 1:10 AM
टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ The Great Khali लड़ सकते हैं अपना आखिरी मैच

द ग्रेट खली (The Great Khali) को 2021 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था, जिसके बाद से उन्हें WWE में नहीं देखा गया है। हालांकि खली हाल ही में भारत में हुए 2023 WWE सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) में दिखाई दिए। खली ने भारत में WWE यूनिवर्स को संबोधित किया और घोषणा की कि वो अभी एक और मैच लड़ेंगे। खली के इस ऐलान के बाद रेसलिंग फैंस का उत्साह अपने चरम पर है, फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि वो कब अपना आखिरी मैच खेलेंगे। खली के आखिरी मैच में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा? यहां हम द ग्रेट खली के पांच संभावित प्रतिद्वंद्वी के बारे में आपको बताएंगे

इन पांच सुपरस्टार्स के खिलाफ The Great Khali लड़ सकते हैं अपना आखिरी मैच:

5. Zack Ryder

पूर्व WWE रेसलर मैट कार्डोना (जैक राइडर) ने हाल ही में खली के बयान को रीट्वीट करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है और कहा है कि "मुझे ग्रेट खली चाहिए"। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन वर्तमान में NWA के लिए रेसलिंग लड़ रहे हैं और WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट की तलाश में हैं। उन्होंने पहले एक ट्वीट में अपनी पत्नी (चेल्सी ग्रीन) से उनके लिए ट्रिपल एच से बात करने के लिए कहा था। फिलहाल कुछ निश्चित नहीं, लेकिन भविष्य में हम कंपनी में उनकी वापसी की उम्मीद कर सकते हैं।

4. Veer Mahan

वीर महान अपने डेब्यू के बाद से ही WWE में छाए रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे खली अपने डेब्यू के समय थे। लेकिन महान मेन रोस्टर में जगह पक्की करने में लगातार असफल हो रहे हैं और उनकी उपस्थिति एक कैमियो बनकर रह गई है। एक इंडियन हॉल ऑफ फेमर के साथ झगड़ा और उसे हराना उनके तरफ रेसलिंग फैंस का ध्यान आकर्षित कर सकता है और उसके करियर को उछाल देने में मदद कर सकता है।

3. Jinder Mahal

जिंदर महल और द ग्रेट खली दो भारतीय विश्व चैंपियन हैं। दोनों ने देश को अपने कंधों पर उठाया और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। महल के साथ खली का आखिरी मैच दिलचस्प हो सकता है, जिसमें यह तय करने की प्रतियोगिता होगी कि प्रमुख भारतीय विश्व चैंपियन कौन है। 

2. Shanky

भारतीय रेसलर्स की बात करें तो शैंकी कंपनी के एक और ताकतवर भारतीय रेसलर हैं। दोनों के बीच मुकाबला दो भारतीय दिग्गजों की लड़ाई जैसा होगा और इससे शैंकी के करियर को मदद मिल सकती है। खली इस मैच के जरिए शैंकी के हाथों में आगे का कमान सौंप सकते हैं।

1. "द नाइजीरियन जाइंट" Omos

द ग्रेट खली (The Great Khali) का सबसे संभावित मैच नाइजीरियाई जाइंट ओमोस के खिलाफ हो सकता है। ओमोस एक शक्तिशाली युवा रेसलर हैं, जो WWE के कई ताकतवर दिग्गजों जैसे ब्रॉन स्ट्रोमैन, बॉबी लैश्ले, ब्रॉक लेसनर और अन्य कुछ के साथ मुकाबला कर चुके हैं। जिस वजह से ओमोस, खली के विदाई मैच के लिए उनके सही प्रतिद्वंद्वी होंगे।

हालांकि खली ने कहा कि उनका एक आखिरी मैच अभी बाकी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह दोबारा रिंग में वापसी करेंगे। वह इस समय 52 वर्ष के हैं और लगभग एक दशक पहले उन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.