Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Kuldeep Yadav ने रचा इतिहास, 150 विकेट चटाकर एक झटके में महान भारतीय गेंदबाज का तोड़ा महारिकॉर्ड

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 13, 2023 at 8:07 PM
Modified at :September 13, 2023 at 8:07 PM
Kuldeep Yadav ने रचा इतिहास, 150 विकेट चटाकर एक झटके में महान भारतीय गेंदबाज का तोड़ा महारिकॉर्ड

एशिया कप 2023 सुपर फोर मुकाबले में कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए।

भारतीय टीम के स्टार लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने श्रीलंका के खिलाफ हुए सुपर-4 के मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इस मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर महान गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कुलदीप वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, वो ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे स्पिनर, जबकि सबसे तेज 150 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा वह 150 एकदिवसीय विकटों की उपलब्धि को छूने वाले कुल मिलाकर सातवें सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए एशिया कप में अब तक मैच विजेता बन कर उभरे हैं। पिछले कुछ द्विपक्षीय सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब वो, एशिया कप में मजबूत टीमों के सामने अपनी गेंद से आग उगल रहे हैं। कुलदीप ने सबसे पहले चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाए, और फिर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अहम मैच में 4 बड़े विकेट हासिल किए। वो टूर्नामेंट में अभी तक कुल 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

श्रीलंका के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन से कुलदीप यादव ने महान स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ कुलदीप ने वनडे करियर में भारत के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। बता दे इस बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर ने केवल 88 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में 150 विकेट पूरे किए, और वो ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 106 मैच में 150 विकेट लिए थे।

Kuldeep Yadav ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मचाया तहलका

कुलदीप ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रज्जाक को 20 वनडे मैचों से इस मामले में पछाड़ दिया। रज्जाक ने 108 मैचों में अपने 150 वनडे विकेट पूरे किए थे, जबकि कुलदीप ने सिर्फ 88 मैचों में यह आंकड़ा छुआ। वहीं एक स्पिनर के रूप में, सकलैन मुश्ताक के नाम सबसे तेज 150 एकदिवसीय विकेट लेने का रिकॉर्ड है, उन्होंने केवल 78 एकदिवसीय मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा राशिद खान (80) और अजंता मेंडिस (84), कुलदीप यादव से भी तेज इस आंकड़े को छूने वाले दो अन्य स्पिनर हैं। लेकिन कुलदीप इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेजी से 150 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले गेंदबाज हैं। इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए स्टार्क ने एक तेज गेंदबाज के रूप में केवल 77 मैच लिए थे। वहीं मोहम्मद शमी सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। शमी को अपनी तूफानी गति से 150 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 80 मैच लगे थे। लेकिन बतौर स्पिनर कुलदीप यादव ने ये उपलब्धि अपने नाम कर लिया है। कुलदीप के चलते भारत 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है।

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.