भारत में टॉप पांच सबसे लोकप्रिय WWE सुपरस्टार्स

इन सभी रेसलर्स को भारतीय फैंस बहुत प्यार और सम्मान देते हैं।
WWE सुपरस्टार व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं और दुनिया भर में उनका बहुत बड़ा प्रशंसक आधार है। WWE सुपरस्टार्स को हर रेसलिंग फैंस काफी प्यार और सम्मान देता है, और कई युवा रेसलर तो उन्हें अपना आदर्श मानता है। खासकर भारत जैसे देश में, जहां अमेरिका के बाद उनके सबसे ज्यादा फैंस है। तो चलिए आज हम आपको भारत में पसंद किए जाने वाले टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं।
इन WWE सुपरस्टार्स की लोकप्रियता भारत में सबसे ज्यादा है:
5. Brock Lesnar

ब्रॉक लेसनर भारत के सबसे प्रिय रेसलर्स में से एक हैं, जिनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। 2013 में अपनी वापसी के बाद उन्हें भारत में सबसे बड़ा प्रशंसक आधार प्राप्त हुआ। कंपनी के शीर्ष खलनायक होने के बावजूद, बीस्ट इंकार्नेट का भारतीय प्रशंसकों के बीच एक बड़ा प्रशंसक आधार है। उनकी शक्ति, कौशल और कैरेक्टर लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसके अतिरिक्त, "WWE हियर कम्स द पेन" वीडियो गेम ने उन्हें 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीयों के बीच प्रसिद्ध बना दिया था।
4. The Rock

द रॉक का दुनिया में सबसे बड़ा प्रशंसक आधार है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रॉक को अधिकांश भारतीय WWE प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। एटीट्यूड एरा के दौरान WWE में उनके समय ने प्रशंसकों का ध्यान खींचने में प्रमुख भूमिका निभाई। हालांकि रेसलिंग के बाद द रॉक हॉलीवुड चले गए, लेकिन उनके प्रशंसकों की संख्या में कभी भी कमी नहीं आई।
उनके बढ़िया व्यक्तित्व, शानदार रवैये और रेसलिंग मूव्स ने प्रशंसकों के बीच उन्हें लोकप्रिय करने में प्रमुख भूमिका निभाई। हालांकि, उनके हॉलीवुड करियर ने उनके लोकप्रियता और फैंस से मिलने वाला उन्हें प्यार में और अधिक इजाफा किया। रेसलिंग और अभिनय के अलावा, उनकी बढ़िया बॉडी भारत में उनकी प्रसिद्धि का एक अन्य कारण है। वह बॉडी बनाने की इच्छा रखने वाले किसी भी रेसलिंग प्रशंसक के लिए आदर्श हैं।
3. Roman Reigns

WWE के मौजूदा सक्रिय रोस्टर में रोमन रेंस भारतीय प्रशंसकों के बीच सबसे पसंदीदा रेसलर हैं। उन्होंने उस समय पर भारत के रेसलिंग प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जब जॉन सीना पार्ट टाइमर बने। जब कई प्रशंसक WWE देखना बंद करने वाले थे, तब उन्होंने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और सबके चहिते बन गए। द शील्ड ने उन्हें लोकप्रिय करने में प्रमुख भूमिका निभाई, हालांकि उनकी शक्तिशाली चाल, बढ़िया लुक, इवोल्यूशन, अथॉरिटी और ब्रॉक लेसनर के साथ उनकी दुश्मनी ने उन्हें भारतीय प्रशंसकों के बीच सबसे पसंदीदा रेसलर बना दिया।
2. The Undertaker

अंडरटेकर भी भारत में पसंद किए जाने वाले रेसलर्स में से एक हैं, हर भारतीय की जुंबा पर अंडरटेकर का नाम कई मौकों पर आता है। भारत में WWE को पहचान एक तरह से अंडरटेकर के जरिए ही मिली है। उनका डरावना किरदार, शानदार अंदाज रेसलिंग प्रशंसको को भयभीत नहीं बल्कि काफी आकर्षित करता है।
हालांकि ये अफवाह है कि उनके पास 7 जिंदगियां हैं और उन्होंने 90 के दशक में अपने भाई केन को जला दिया था। लेकिन इन अफवाहों ने उन्हें एक समय पर भारतीय प्रशंसकों के बीच प्रसिद्ध बना दिया था। जब WWE ने अपने रेसलर्स को बढ़ावा देने की कोशिश की, तो अंडरटेकर ने प्रशंसकों के बीच कंपनी को बढ़ावा दिया।
1. John Cena

जॉन सीना न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे पसंदीदा WWE सुपरस्टार हैं। सीना इतने लोकप्रिय हैं कि भारत का बच्चा-बच्चा उन्हें पहचानता है और उनके अंदाज की नकल करता है। उनका "यू कांट सी मी" वाला हाथ का इशारा, उनका उत्साह, रेसलिंग गियर, जिस तरह से वह अपनी टी-शर्ट उतारते हैं, उनका फिनिशर एए (तब एफयू) और हर एक चीज ने उन्हें पसंदीदा बना दिया। कई लोगों ने तो सिर्फ सीना के लिए ही रेसलिंग देखना शुरू किया है। भारतीय सुपरस्टार्स उनकी एक झलक पाकर कितना खुश थे, ये हमने 2023 सुपरस्टार स्पेक्टेकल में देख लिया। इसलिए निस्संदेह, से जॉन सीना भारत में अब तक के सबसे पसंदीदा WWE सुपरस्टार हैं।
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम