Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लगा करारा झटका, Mushfiqur Rahim इस वजह से नहीं खेलेंगे मैच

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 13, 2023 at 11:04 PM
Modified at :September 13, 2023 at 11:06 PM
Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लगा करारा झटका, Mushfiqur Rahim इस वजह से नहीं खेलेंगे मैच

Mushfiqur Rahim अपने बच्चे के जन्म के कारण Asia Cup में बांग्लादेश के दूसरे सुपर-4 मुकाबले के बाद बांग्लादेश लौट गए थे।

एशिया कप (Asia Cup 2023) के सुपर 4 स्टेज में बांग्लादेश अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ 15 सितम्बर को खेलेगी। अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) इस मुकाबले के लिए अनुपस्थित रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर की पुष्टि की है और उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए छुट्टी की मंजूरी भी दे दी है।

बता दें कि, मुश्फिकुर रहीम 9 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए ढाका लौट आए थे। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

BCB ने की Mushfiqur Rahim के अनुपस्थिति की पुष्टि:

बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने एक बयान में कहा, "मुश्फिकुर ने हमें सूचित किया है कि उनकी पत्नी (अपने दूसरे बच्चे के जन्म देने के बाद) अभी भी रिकवर हो रही है और उन्हें इस समय उनके और अपने बच्चों के साथ रहने की जरूरत है। हम उसकी स्थिति को पूरी तरह से समझते हैं और हमने उन्हें (भारत के खिलाफ) गेम छोड़ने की अनुमति देने का फैसला किया है।"

गौरतलब हो कि, मंगलवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत द्वारा श्रीलंका को हराने के बाद बांग्लादेश के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की हल्की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। गुरुवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बेहद अहम होगा, क्योंकि उस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में भारत के खिलाफ मुकाबला करेगी।

हालांकि, कोलंबो में मैच के दौरान बारिश होने की भी उम्मीद है। ऐसे में यदि यह मैच बारिश के चलते सम्पन्न नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करने पड़ेंगे। ऐसी स्थिति में श्रीलंका अपने बेहतर रन रेट के चलते फाइनल में पहुँच जाएगा। पाकिस्तान कर लिहाज से इस मुकाबले को सम्पन्न होना और उसमें जीत हासिल करना बेहद अहम होगा।

यह भी बता दें कि, अंतिम बार जब 2018 में एशिया कप टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, तब बांग्लादेश फाइनल में पहुँची थी। लेकिन इस बार का टूर्नामेंट उनके लिए बेहद खराब रहा है। ग्रुप स्टेज में उन्होंने मात्र अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके सुपर 4 में जगह बनाई थी। उसके अलावा, वह श्रीलंका से 2 और पाकिस्तान से एक यानी कुल 3 मुकाबले हार चुके हैं।

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में मुश्फिकुर रहीम की अनुपस्थिति निश्चित ही उनकी टीम के लिए नकारात्मक साबित होगी। उन्होंने एशिया कप 2023 में 4 पारियों में 32.75 की औसत से 131 रन बनाए थे, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है। बांग्लादेश की ओर से वह नजमुल हुसैन शंतो और मेहदी हसन मिराज के बाद तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.