Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ODI World Cup 2023 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विश्व विजेता पर होगी पैसों की बारिश

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 23, 2023 at 1:04 AM
Modified at :September 23, 2023 at 1:08 AM
ODI World Cup 2023 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विश्व विजेता पर होगी पैसों की बारिश

इस बार हर टीम को अच्छी खासी पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आईसीसी वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2023) का आगाज होने में अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं, बता दें इस मेगा इवेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। विश्व कप की तैयारियों को अब बस आखिरी रुप दिया जा रहा है, बहुत जल्द सभी टीमें भारत भी पहुंचने वाली है। हालांकि कुछ टीमों ने अभी तक अपनी स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वो भी बहुत जल्द हो जाएगा।

लेकिन इस बीच ICC ने वनडे विश्व कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है। बता दें इस बार जो भी टीम विश्व विजेता बनेगी, उस पर पैसों की बरसात होना तय है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे, दरअसल इस बार जो भी टीम विश्व कप जीतेगी, उसे IPL से भी ज्यादा बड़ी रकम इनाम के तौर पर दी जाएगी और ऐसा पहली बार हो रहा है।

ODI World Cup 2023 के लिए ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान 

विश्व कप 2023 के लिए कुल मिलाकर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऐलान किया गया है। आईसीसी ने 22 सितंबर को घोषणा की कि पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के विजेताओं को कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल में से 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। वहीं 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल के उपविजेता को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार राशि दिया जाएगा। 

विश्व कप विजेता टीम को मिलेंगे 33.18 करोड़ रुपये

क्या आप जानते हैं इन डॉलर को अगर रुपये में जोड़े तो कितने होंगे, अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं। लेकिन इससे पहले आप ये जान ले दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL में जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। तो आइए अब विश्व विजेता की प्राइज मनी पर नजर डालते हैं।

बता दें इस बार का विश्व कप जीतने वाली टीम को 33.18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं उपविजेता टीम को 16.59 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 6.63 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

ग्रुप स्टेज में अपना सफर खत्म करने वाली टीमों को भी मिलेंगे इतने पैसे

जो टीमें ग्रुप राउंड में ही अपना सफर खत्म करेंगी, उन्हें भी सहायता राशि दी जाएगी। बता दें ग्रुप स्टेज में हर टीम को प्रत्येक जीत के लिए 33.17 लाख रुपये (40,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज के अंत में जो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचने में विफल रहेंगी, उनमें से प्रत्येक को 82.92 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे।

जानिए किस राउंड में मिलेंगे कितने रुपये?

राउंड प्राइज मनी
विजेता33.17 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) 
उपविजेता16.59 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर)
सेमीफाइनल में हारने पर6.63 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर)    
ग्रुप राउंड में बाहर होने पर 82.92 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर)
ग्रुप राउंड में हर मैच जीतने पर33.17 लाख रुपये (40,000 अमेरिकी डॉलर)

World Cup 2023 में खेले जाएंगे 48 मुकाबले

विश्व कप के 13वें संस्करण में कुल 10 टीमें विश्व विजेता बनने के लिए एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आएंगी। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें ट्रॉफी हासिल करने के लिए उतरेगी। इन सभी 10 टीमों के बीच कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इस मेगा इवेंट से ठीक पहले प्रत्येक टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए 2-2 अभ्यास मैच भी खेलेगी।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.