Randy Orton की WWE में वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, खास वीडियो ने फैंस को उत्साह से किया भरपूर

रैंडी ऑर्टन की इन रिंग वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
द उसोज (The Usos) के खिलाफ टैग टीम यूनिफिकेशन मैच के दौरान पीठ में चोट लगने के बाद मई 2022 से रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) लंबे समय से टेलीविजन से दूर हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि रैंडी ऑर्टन पीठ की चोट से पीड़ित थे, जिस वजह से उनकी पीठ की फ्यूजन सर्जरी की गई थी। साल 2022 के अंत में ऑर्टन की सर्जरी हुई, लेकिन उनकी चिकित्सा स्थितियों पर कोई अपडेट नहीं था।
हालांकि इस साल की शुरुआत में रैंडी के पिता बॉब ऑर्टन ने रेसल बिंज के बिल एप्टर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि ऑर्टन ठीक हो रहे हैं और इस समय डॉक्टरों ने उन्हें रेसलिंग रिंग के अंदर पैर न रखने की सलाह दी है। हालांकि, बॉब ने कहा कि ऑर्टन जल्द से जल्द रिंग में वापसी करना चाहते हैं।
समरस्लैम से पहले अगस्त के पहले सप्ताह में, फाइट फुल सेलेक्ट के रेसलिंग जर्नलिस्ट सीन रॉस सैप ने बताया कि ऑर्टन को उनकी चिकित्सा स्थितियों से अभी तक राहत नहीं मिली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑर्टन ने अभी तक अपनी इन-रिंग ट्रेनिंग शुरू नहीं की है और उन्होंने अपना जिम सेशन भी अभी तक शुरू नहीं किया है। बता दें इस बीच रैंडी ऑर्टन की WWE स्थिति पर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है, जो पूरे WWE यूनिवर्स को खुश कर सकता है।
WWE परफॉर्मेंस सेंटर में Randy Orton
फाइटफुल सेलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, WWE सूत्रों ने पुष्टि की है कि रैंडी ऑर्टन ने इस हफ्ते WWE परफॉर्मेंस सेंटर का दौरा किया और अपना जिम सेशन भी शुरू किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो काफी अच्छे और फिट नजर आ रहे थे। हालांकि यह भी बताया गया कि उन्होंने अगस्त के बाद से रिंग में अपनी ट्रेनिंग दोबारा शुरू नहीं की है।
चूंकि डॉक्टर की सलाह के बाद ऑर्टन का रेसलिंग करियर एक बड़ा सवाल बना हुआ है, लेकिन अब उन्हें परफॉर्मेंस सेंटर में देखकर कई लोगों की उम्मीदें बढ़ा गई है। WWE का एक सख्त नियम है कि रिंग में वापसी करने वाले सभी प्रतिभाओं को अपनी शारीरिक क्षमता पर कुछ हद तक काम करना होगा और यह बात द वाइपर पर भी लागू होती है।
Randy Orton की WWE में वापसी को लेकर आप कितने उत्साहित हैं? टिप्पणियों में अपने विचार साझा करिए।