Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जो Fastlane 2023 में John Cena के टैग टीम पार्टनर बन सकते हैं

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 24, 2023 at 8:16 PM
Modified at :September 25, 2023 at 5:32 AM
टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जो Fastlane 2023 में John Cena के टैग टीम पार्टनर बन सकते हैं

जॉन सीना (John Cena) और एजे स्टाइल्स (AJ Styles) का इस महीने से द ब्लडलाइन (The Bloodline) के जिमी उसो (Jimmy Uso) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ झगड़ा चल रहा है। कुछ हफ्ते पहले WWE स्मैकडाउन में जॉन सीना, ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो में गेस्ट के तौर पर नजर आए थे, जहां जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने सीना पर हमला किया था और एजे स्टाइल्स उनके बचाव के लिए आए थे। जिसके बाद उस एपिसोड के अगले हफ्ते, सीना और स्टाइल्स ने जिमी और सोलो को एक मैच के लिए चुनौती दी, लेकिन पॉल हेमैन ने उस मैच को फास्टलेन (Fastlane) में बुक पर सहमति जताई।

फास्टलेन (Fastlane) में मैच बुक होने के बाद उस एपिसोड के मेन इवेंट में उनके बीच होने वाले मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होने वाली थी। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग से पहले ही जिमी और सोलो ने बैकस्टेज एरिया में एजे स्टाइल्स पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हालांकि, इसके बाद सीना उनसे अकेले लड़ने के लिए रिंग में लौटे, लेकिन उन्होंने सीना पर भी हमला किया और अंत में कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए। इस हमले के ज्यादा संभावना है कि एजे स्टाइल्स (AJ Styles) इस मैच के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे, ऐसे में जॉन सीना (John Cena) का टैग टीम पार्टनर कौन होगा? फिलहाल ये एक सवाल है।

लेकिन हम आपको कुछ संभावित सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जो स्टाइल्स के चोटिल होने पर उनकी जगह ले सकते हैं और जॉन सीना के टैग टीम पार्टनर बनकर द ब्लडलाइन (The Bloodline) के जिमी उसो (Jimmy Uso) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से लड़ सकते हैं।

ये पांच सुपरस्टार्स जो John Cena के टैग टीम पार्टनर हो सकते हैं:

LA Knight

WWE के उभरते हुए सितारे LA Knight के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सामने आया अहम अपडेट, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पेबैक में एलए नाइट बनाम द मिज मैच के लिए सीना विशेष अतिथि रेफरी थे, जहां सीना ने मैच के बाद एलए नाइट का  हाथ उठाकर उनके प्रति अपना सम्मान दिखाया। अब नाइट, सीना की मदद के लिए आ सकते हैं और ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने में उनका साथ दे सकते हैं। कुछ हफ्ते पहले हमें नाइट और हेमैन के बीच में बैकस्टेज एरिया में विवाद भी देखने को मिला था और ये परिस्थितियां एक झगड़े की तरफ इशारा कर रही है।

नाइट अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, उन्होंने कुछ समय पहले से ही WWE में बड़ी जीत हासिल करना शुरू किया। इसलिए जॉन सीना जैसे दिग्गज के साथ टीम बनाने और द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में शामिल होने से उनके उभरते हुए करियर को काफी मदद मिलेगी और उनकी गिनती भी कंपनी के टॉप बेबीफेस में होने लगेगी।

Cody Rhodes

Cody Rhodes होंगे WWE के अगले टॉप सुपरस्टार

कोडी रोड्स और द ब्लडलाइन के बीच की स्टोरी लाइन अभी तक पूरी नहीं हुई है। जैसा की आप जानते ही होंगे अमेरिकन नाइटमेयर, ब्लडलाइन के कारण ही रेसलमेनिया 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने से चूक गए थे। सोलो सिकोआ के समोअन स्पाइक के चलते, रोमन रेंस ने उन्हें हराकर अपनी चैंपियनशिप बरकरार रखी थी। जिसके बाद रोमन रेंस के खिलाफ उनका कभी दोबारा मैच नहीं हुआ और द ब्लडलाइन के साथ उनका विवाद भी अधूरा रह गया। जिस वजह से कयास ये लगाए जा रहे हैं कि वो जॉन सीना के साथ मिलकर द ब्लडलाइन के खिलाफ अपनी अधूरी राइवलरी को शुरू कर  सकते हैं।

Randy Orton

Randy Orton WWE

पीठ की चोट और सर्जरी के कारण लंबे समय से टेलीविजन से दूर रहे रैंडी ऑर्टन को हाल ही में WWE परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी वापसी के लिए ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। वह अपने दोस्त जॉन सीना को बचाने और द ब्लडलाइन से लड़ने के लिए वापस आ सकता है। रैंडी ऑर्टन का द ब्लडलाइन के साथ भी एक लंबा इतिहास रहा है, ब्लडलाइन के खिलाफ हुए मैच में ही वो चोटिल हुए थे और उस मैच में उन्हें अपना रॉ टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवाना पड़ा था। इसलिए संभावना है कि वो ब्लडलाइन से बदला लेने के लिए सीना के टैग पार्टनर बन सकते हैं।

Jey Uso

Jey Uso की वापसी के तारिख का हुआ खुलासा, इस इवेंट में करेंगे अपना अधूरा हिसाब चुख्ता

जे उसो अपने भाइयों (जिमी उसो और सोलो सिकोआ) के खिलाफ अपने झगड़े को जारी रखने के लिए जॉन सीना की मदद के लिए आ सकते हैं। जिमी के कारण ही समरस्लैम में ट्राइबल चीफ और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का अवसर जे ने गंवा दिया था। जिसके बाद जे ने WWE छोड़ दिया और एक महीने का ब्रेक लिया, हालांकि कुछ समय पहले जे उसो ने पेबैक इवेंट में वापसी की और फिलहाल वो रॉ ब्रांड में है।

इस समय संभावना है कि वो अपने भाइयों से बदला लेने के लिए जॉन सीना का साथ दे सकते हैं और एक बार फिर स्मैकडाउन में वापस आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस मैच के जरिए रेसलमेनिया 40 में जे उसो बनाम जिमी उसो मैच को नींव मिलेगी।

The Rock

The Rock Top three superstars who can return at SummerSlam 2023

द रॉक ने हाल ही में पैट मैक्एफी के साथ लंबे इंतजार के बाद स्मैकडाउन के 15 सितंबर, 2023 के एपिसोड में WWE में वापसी की, जहां जॉन सीना ने बैकस्टेज के पीछे गले लगाकर उनका स्वागत किया। जिस वजह से संभावना है कि द रॉक, जॉन सीना के टैग टीम पार्टनर बन सकते हैं और ब्लडलाइन को सबक सिखा सकते हैं। इस मैच के जरिए रोमन रेंस और द रॉक के बीच की स्टोरी लाइन शुरु हो सकती है, और WrestleMania 40 में हमें उनके बीच एक मैच देखने को मिल सकता है।

आपको क्या लगता है फास्टलेन (Fastlane) में द ब्लडलाइन के खिलाफ मैच में जॉन सीना के साथ कौन टीम बना सकता है? अपने विचार हमारे साथ साझा करें।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.