Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Ravindra Jadeja ने एक बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम, नेपाल के खिलाफ तीन विकेट चटकाते ही कर ली इरफान पठान की बराबरी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 5, 2023 at 2:23 AM
Modified at :September 5, 2023 at 2:23 AM
Ravindra Jadeja ने एक बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम, नेपाल के खिलाफ तीन विकेट चटकाते ही कर ली इरफान पठान की बराबरी

एशिया कप (वनडे) में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में Ravindra Jadeja ने इरफान पठान की बराबरी कर ली।

कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ अपने शानदार तीन विकेट के बाद भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एशिया कप (Asia Cup) एकदिवसीय टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। नेपाल के बल्लेबाजी आक्रमण को ढे़र करने में काफी हद तक जडेजा ने मुख्य भूमिका निभाई। नेपाल को अपनी पारी में शानदार शुरुआत मिली क्योंकि कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने 10 ओवर में 65 रन जोड़े। पहले विकेट गिरने के बाद जडेजा आए और तीन विकेट चटकाए।

Ravindra Jadeja ने की इरफान पठान की बराबरी

22वें ओवर में कुशल मल्ला के विकेट के साथ, जडेजा ने एशिया कप वनडे टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में ऑलराउंडर इरफान पठान की बराबरी कर ली। इरफान पठान ने 12 मैचों में 22 विकेट लिए थे, जबकि भारत के प्रमुख बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा के नाम 16 मैचों में 22 विकेट हैं। वह टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे मौजूदा सदस्यों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। वहीं बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन उनकी बराबरी करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

उन्होंने अपने स्पेल में 10 ओवर फेंके और तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने केवल 40 रन दिए। जडेजा ने मैच में अपना पहला विकेट भीम शर्की के रूप में हासिल किया। उन्होंने अच्छी शुरुआत के बाद किसी भी नेपाली बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। बाद में जडेजा ने कप्तान रोहित पौडेल और कुशल मल्ला को आउट करके नेपाल को 101 रन के स्कोर पर 4 झटके दे दिए। वहीं भारतीय खेमे के एक और स्पिनर, कुलदीप यादव, पूरे मैच में कोई विकेट नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने दबाव बनाए रखा।

नेपाल ने अपनी पारी में 230 का आंकड़ा छू लिया है, क्योंकि आक्रामक शुरुआती स्टैंड के बाद, दो हरफनमौला खिलाड़ियों, दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी ने निचले क्रम में मोर्चा संभाला। ऐरी ने 25 गेंदों में 29 रन बनाकर भारत के खिलाफ नेपाल का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। नेपाल के स्कोर में गुलशन झा ने भी 23 रन का योगदान दिया। बता दें अपने आखिरी लीग मैच में नेपाल के खिलाफ भारतीय क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी के स्तर को देखकर प्रशंसक निराश हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.