Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में Roman Reigns की वापसी का ऐलान, वापसी कर इस पूर्व चैंपियन के खिलाफ करेंगे अपने चैंपियनशिप का बचाव

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 18, 2023 at 7:59 PM
Modified at :September 18, 2023 at 7:59 PM
WWE में Roman Reigns की वापसी का ऐलान, वापसी कर इस पूर्व चैंपियन के खिलाफ करेंगे अपने चैंपियनशिप का बचाव

रोमन रेंस का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रोमन रेंस (Roman Reigns) 1100 दिनों के आंकड़े को पार करते हुए तीन साल से अधिक समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उनके सामने आए हर एक प्रतिद्वंद्वी को हराया है और अपने चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया है। आखिरी बार रोमन रेंस ने समरस्लैम में, ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अपने चचेरे भाई जे उसो के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया था। जहां जे द्वारा क्रूर हमले के बाद रोमन की पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी।

हालांकि वो समरस्लैम के बाद हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में नजर आए, लेकिन इस दौरान जे उसो ने एक बार फिर उन पर हमला किया। उसके बाद से रेंस नजर नहीं आए, केवल पॉल हेमैन ने ही उनसे फोन के जरिए संपर्क बनाए रखा। लेकिन जैसे ही लंबे समय बाद द रॉक (The Rock) की स्मैकडाउन के नवीनतम एपिसोड में वापसी हुई, वैसी ही हर कोई अब रोमन रेंस की वापसी का इंतजार कर रहा है। इस बीच रोमन रेंस की टेलीविजन पर वापसी पर एक बैकस्टेज रिपोर्ट की घोषणा की गई है

Roman Reigns की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर के अनुसार, रेंस का अगला टाइटल डिफेंस 4 नवंबर को सऊदी अरब में WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) में हो सकता है, उससे पहले तक वो किसी मैच में नजर नहीं आएंगे। चूंकि 7 अक्टूबर को होने वाले फास्टलेन इवेंट के लिए रोमन रेंस का कोई शेड्यूल नहीं है, ऐसे में संभावना है कि अब वो सीधा 4 नवंबर को होने वाले क्राउन ज्वेल इवेंट में इन रिंग एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि इस बड़े इवेंट से पहले टेलीविजन पर उनकी वापसी की उम्मीद है।

फिसर्व फोरम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, रोमन रेंस 27 अक्टूबर को मिल्वौकी विस्कॉन्सिन में होने वाले स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में WWE में वापसी करेंगे।

Roman Reigns बनाम AJ Styles?

चूंकि इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) के अगले प्रतिद्वंद्वी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई है, ऐसे में उनका अगला प्रतिद्वंद्वी कौन होगा ये WWE फैंस के बीच एक बड़ा मुद्दा रहा है। हालांकि विभिन्न अफवाहों के अनुसार, जिमी उसो और सोलो सिकोआ के साथ झगड़ा करने वाले एजे स्टाइल्स को रोमन रेंस का अगला चैलेंजर माना जा रहा है।

जैसा की हम जानते हैं कि समरस्लैम के बाद रोमन रेंस केवल एक ही बार WWE में नजर आए हैं और अब वह तीन महीने से अधिक समय बाद अपनी चैंपियनशिप का बचाव करेंगे। ऐसे में WWE के नियमों के अनुसार, जो चैंपियन अपनी चैंपियनशिप का बचाव करने में सक्षम नहीं होगा, उसे चैंपियनशिप छोड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा। इसलिए रोमन रेंस को लेकर भी इस समय कई अफवाहें चल रही है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.