SA vs AUS 2nd ODI: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

SA vs AUS के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दबदबे वाला प्रदर्शन दिखाया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में मेजबान टीम को 3-0 से हराने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे भी शानदार अंदाज में जीत लिया, और दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब दूसरे मैच का समय है, सीरीज का दूसरा वनडे मैच 9 सितंबर (शनिवार) को उसी स्थान मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन में होगा। ऑस्ट्रेलिया दूसरा मैच जीतकर 2-0 की बढ़त ले सकता है, जबकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगा।
SA vs AUS: फैंटसी टिप्स
इस मैच में आप ऑस्ट्रेलियाई टीम के इन फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशेन और कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में मौका दे सकते हो। इनके अलावा आप तेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और एडेन मार्कराम को भी अपनी टीम में मौका दे सकते हो। ये सभी बल्लेबाज दूसरे वनडे में अच्छी बल्लेबाजी के जरिए आपको अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं। पिच रिपोर्ट के अनुसार भी देखे तो इन फॉर्म बल्लेबाजों के लिए ये पिच अच्छी है।
गेंदबाजी की बात करें तो आप जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, कगिसो रबाडा और गेराल्ड कोएट्जी को अपनी टीम में मौका दे सकते हो। ये चारों ही गेंदबाज अपनी बढ़िया गेंदबाजी से आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं। विशेषकर अंत के ओवर्स में ये गेंदबाज काफी खतरनाक बन जाते हैं।
SA vs AUS: मैच डिटेल्स
मैच: दक्षिण अफ्रीका (SA) बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS), ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे 2023 का दूसरा वनडे
मैच की तारीख: 9 सितंबर, 2023
समय: दोपहर 01:00 बजे (स्थानीय समय), शाम 4:30 बजे आई.एस.टी.
स्थान: मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन
SA vs AUS: हेड-टू-हेड: SA (51) - AUS (49)
पहले वनडे में जीत 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर 49वीं जीत थी। इन दोनों टीमों के बीच कुल 103 वनडे मैचों में 51 जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम से थोड़ा आगे है।
SA vs AUS: मौसम रिपोर्ट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को ब्लूमफोन्टेन में नमी वाला मौसम होने की भविष्यवाणी की गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं होगी। वहीं नमी का स्तर 11 प्रतिशत रहेगा, मध्यम हवा की गति लगभग 24 किमी/घंटा होगी।
SA vs AUS: पिच रिपोर्ट
जैसा कि पहले वनडे में देखा गया, बल्लेबाजी के लिहाज से मैंगौंग ओवल की पिच काफी पेचीदा है। इस सुस्त पिच पर बल्लेबाज संघर्ष करते हैं, जबकि गेंदबाजों (तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों) को काफी मदद मिलती है। यह 244 के औसत स्कोर के साथ एक कम स्कोर वाला मैदान है।
किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान
कप्तान: इस टीम के कप्तान की बात करे तो आप टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी स्टार मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) को अपनी टीम का कप्तान चुन सकते हो। टी20 सीरीज की तरह दूसरे वनडे मैच में भी वो एक अच्छी और तेज तर्रार पारी खेलकर आपको अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं। पिच रिपोर्ट के अनुसार भी बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलेगा, ऐसे में मार्श आपकी टीम के लिए एक सही कप्तानी विकल्प हो सकते हैं।
उपकप्तान: जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) को आप अपनी टीम का उपकप्तान चुन सकते हो। इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में भी वो एक अच्छा स्पैल डालकर आपको बढ़िया मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं, इसलिए उन्हें उपकप्तान बनाना सही रहेगा।
SA vs AUS: संभावित प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा
मैच की Dream11
कप्तान- Mitchell Marsh
उप-कप्तान- Josh Hazlewood
विकेटकीपर- Quinton de Kock, Heinrich Klaasen
बल्लेबाज- Marcus Stoinis, Travis Head, Temba Bavuma, Marnus Labuschagne
ऑलराउंडर- Mitchell Marsh, Aiden Markram
गेंदबाज- Sean Abbott, Josh Hazlewood, Kagiso Rabada