Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SA vs AUS 3rd T20: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 3, 2023 at 4:40 AM
Modified at :September 3, 2023 at 4:40 AM
SA vs AUS 3rd T20: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (SA vs AUS) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज जारी है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। कुछ शानदार प्रदर्शनों की बदौलत मेहमान टीम पहले दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज जीत चुकी है। अब दोनों टीमें 3 सितंबर (रविवार) को डरबन के किंग्समीड में तीसरे और आखिरी मैच में भिड़ेंगी। ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप दर्ज करने के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा। दूसरी तरफ, मेजबान टीम व्हाइटवॉश से बचना चाहेगी।

SA vs AUS: फैंटसी टिप्स

इस मैच में आप ऑस्ट्रेलियाई टीम के इन फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड को अपनी टीम में मौका दे सकते हो। इनके अलावा आप रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, और एडेन मार्कराम को भी अपनी टीम में मौका दे सकते हो। ये सभी बल्लेबाज तीसरे टी20 में अच्छी बल्लेबाजी के जरिए आपको अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो आप युवा नाथन एलिस, तनवीर सांघा, और स्पेंसर जॉनसन को मौका दे सकते हो। पहले दो मैच की तरह इस मैच में भी ये तीनों गेंदबाज अपनी बढ़िया गेंदबाजी से आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

SA vs AUS: मैच डिटेल्स

मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे 2023 का तीसरा टी20

मैच की तारीख: 3 सितंबर, 2023

समय: शाम 06:00 बजे (स्थानीय समय), रात 9:30 बजे आई.एस.टी.

स्थान: किंग्समीड, डरबन

SA vs AUS: हेड-टू-हेड: दक्षिण अफ्रीका (8) - ऑस्ट्रेलिया (16)

दोनों टीमें छोटे फॉर्मेट में कुल 24 बार खेल चुकी हैं। आखिरी मैच में मिली जीत ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर 16वीं जीत थी, जबकि प्रोटियाज ने 8 मैच जीते हैं।

SA vs AUS: मौसम रिपोर्ट

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहेगा और बारिश की केवल 8 प्रतिशत संभावना के साथ कुछ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि हवा की गति लगभग 9 किमी/घंटा होगी।

SA vs AUS: पिच रिपोर्ट

किंग्समीड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी है, और बल्लेबाजी करने वाली टीम बल्ले पर आने वाली गेंद का आनंद ले सकती है। यह गेंदबाजों को भी सहायता प्रदान करता है। यह बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला होगा। टॉस जीतने वाली टीम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहेगी।

किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान

कप्तान: इस टीम के कप्तान की बात करे तो आप पहले दो मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी स्टार मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) को अपनी टीम का कप्तान चुन सकते हो। पहले दो मैचों की तरह इस मैच में भी वो एक अच्छी और तेज तर्रार पारी खेलकर आपको अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं। पिच रिपोर्ट के अनुसार भी बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलेगा, ऐसे में मार्श आपकी टीम के लिए एक सही कप्तानी विकल्प हो सकते हैं।

उपकप्तान: नाथन एलिस (Nathan Ellis) को आप अपनी टीम का उपकप्तान चुन सकते हो। इस युवा खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में भी वो एक अच्छा स्पैल डालकर आपको बढ़िया मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं, इसलिए उन्हें उपकप्तान बनाना सही रहेगा।

SA vs AUS: संभावित प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), ब्योर्न फोर्टुइन, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ

मैच की Dream11

कप्तान- Mitchell Marsh

उप-कप्तान- Nathan Ellis

विकेटकीपर- Josh Inglis

बल्लेबाज- R Hendricks, Rassie van der Dussen, Tim David 

ऑलराउंडर- Mitchell Marsh, Marcus Stoinis, Aiden Markram, Matthew Short

गेंदबाज- Sean Abbott, Nathan Ellis, Jason Behrendorff

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.