IND vs AUS: Shreyas Iyer ने जड़ा अपना तीसरा वनडे शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की छक्के-चौके की बरसात

Shreyas Iyer ने आगामी विश्व कप से पहले अपने शानदार फॉर्म का जलवा दिखाया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। उन्होंने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा है। मैच के बारे में अधिक बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआती 30 ओवरों में 1 विकेट खोकर रन बना लिए हैं।
इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 86 गेंदों पर अपना शतक बनाया। वह शुरू से ही काफी अच्छे लय में नजर आ थे। उन्होंने सबसे पहले 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद वह तेज गति से बल्लेबाजी करते रहे और केवल 86 गेंदों पर अपने वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा करने के बाद वो तेज गति से एक बड़े आकड़ें की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन खराब शॉट के कारण वह एक बड़ा आंकड़ा बनाने से चूक गए और 105 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs AUS: चोट से वापसी के बाद ये श्रेयस अय्यर की पहली बड़ी पारी
श्रेयस अय्यर का यह साल काफी खराब गुजरा है, क्योंकि वह इस बीच कई बार चोटिल होने के चलते टीम से बाहर होते रहे और वापसी करने के बाद फिर 1-2 मैचों के बाद चोटिल हो जाते रहे। एशिया कप 2023 में चोटिल होने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में एक बार फिर वापसी की, लेकिन उस मैच में वो इससे पहले की कुछ करते, वो रन आउट हो गए। हालांकि उन्होंने दूसरे वनडे में इस रन आउट को भुनाते हुए दमदार तरीके से वापसी की और लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा।
बता दें कि, श्रेयस अय्यर पिछले साल वनडे क्रिकेट में 724 रनों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने पिछले साल ही अपने वनडे करियर का पहला और दूसरा शतक भी जड़ा था। लगभग एक साल बाद उन्होंने अब जाकर अपना तीसरा शतक जड़ा है।
अमूमन श्रेयस अय्यर को वनडे क्रिकेट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है, लेकिन विराट कोहली की अनुपस्थिति में वह कई मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और शतक जड़ा।
इससे पहले उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर एक शतक और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर एक शतक जड़ चुके हैं। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर अपने फॉर्म में वापस आने का आगाज कर दिया है।