Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SL vs BAN Asia Cup सुपर-4 मैच 2: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 8, 2023 at 6:44 PM
Modified at :September 8, 2023 at 6:44 PM
SL vs BAN Asia Cup सुपर-4 मैच 2: Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

SL vs BAN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

एशिया कप (Asia Cup) 2023 के सुपर फोर की शुरुआत लाहौर में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच से हुई। पाकिस्तान उस मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने के ओर करीब पहुंच गया। अब दो दिन के ब्रेक के बाद सुपर फोर का दूसरा मैच होगा।

बता दें सुपर-4 के दूसरे मैच में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। यह मैच 9 सितंबर (शनिवार) को खेला जाएगा। दोनों टीमों ने ग्रुप बी से क्वालीफाई किया, इससे पहले लीग स्टेज के दौरान जब इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब श्रीलंका ने बाजी मारी थी। बांग्लादेश सुपर-4 का पहला मैच पाकिस्तान से हारकर आ रहा है, जिस वजह से वो अगर ये मैच भी हार गए तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

SL vs BAN: फैंटसी टिप्स

एशिया कप के धमाकेदार टूर्नामेंट में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश बनाम मेजबान श्रीलंका के बीच होगा। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक और शानदार मुकाबले हमें देखने को मिले हैं और उम्मीद है कि ये मुकाबला भी कुछ ऐसा ही होगा। पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तब श्रीलंकाई टीम ने बाजी मारी थी, इसलिए इस बार बांग्लादेश मैच जीतने की पूरी कोशिश करता हुआ नजर आएगा। 

इस मैच की बात करे तो आप मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, और शाकिब अल हसन को अपनी टीम में जगह दे सकते हो। इनके अलावा आप श्रीलंकाई टीम से पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका को अपनी टीम में जगह दे सकते हो।

गेंदबाजी की बात करें तो आप तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना को अपनी टीम में जगह दे सकते हो। ये सभी खिलाड़ी आपको बल्ले और गेंद दोनों से अच्छे प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

SL vs BAN: मैच डिटेल्स

मैच: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, एशिया कप 2023 का सुपर फोर मैच 2

मैच की तारीख: 9 सितंबर, 2023

समय: दोपहर 3:00 बजे

स्थान: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

SL vs BAN: हेड-टू-हेड: SL (41) - BAN (9)

आखिरी मैच में जीत श्रीलंका की बांग्लादेश के खिलाफ 41वीं जीत थी। इन दोनों टीमों ने 51 मैच खेले हैं, जिनमें से बांग्लादेश ने केवल 9 मैच जीते, जबकि दो मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए।

SL vs BAN: मौसम रिपोर्ट

कोलंबो का मौसम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है और इस मैच में भी बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को लगभग 29°C तापमान और 18 किमी/घंटा की हवा की गति के साथ बारिश की 80 प्रतिशत संभावना है।

SL vs BAN: पिच रिपोर्ट

कोलंबो की पिच स्पिनर को काफी मदद करती है, लेकिन बारिश और बादल छाए रहने से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। यहां बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम को दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान

कप्तान- इस टीम के कप्तान की बात करे तो शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) एक सही विकल्प होंगे। उनके हालिया आंकड़े काफी अच्छे हैं और वो इस मैच में अपने अनुभव का इस्तेमाल करके गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही तरीके से आपको अच्छे प्वाइंट्स दिला सकते हैं। वहीं कोलंबो की पिच रिपोर्ट को देखते हुए लगता है कि शाकिब जैसे गेंदबाज इस पिच में काफी सफल साबित होंगे।

उपकप्तान- श्रीलंका के युवा स्पिनर महीश थीक्षाना (Maheesh Theekshana) को आप अपनी टीम का उपकप्तान चुन सकते हो। उनके हालिया आंकड़े काफी अच्छे हैं और मिडिल ओवर्स में वो काफी ज्यादा सफल साबित होते हैं। थीक्षाना अपने घरेलू पिच पर और ज्यादा घातक सिद्ध हो सकते हैं और अच्छी गेंदबाजी करते हुए अच्छे मैच प्वाइंट्स आपको दिला सकते हैं।

SL vs BAN: संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेलालेज, दासुन शनाका (कप्तान), महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

मैच की Dream11

Dream11
Dream11

कप्तान- Shakib Al Hasan

उप-कप्तान- Maheesh Theekshana

विकेटकीपर- Mushfiqur Rahim, Kusal Mendis, Litton Das

बल्लेबाज- Charith Asalanka, Pathum Nissanka

ऑलराउंडर- Shakib Al Hasan, Dhananjaya de Silva, Mehidy Hasan Miraz

गेंदबाज- Maheesh Theekshana, Taskin Ahmed, Matheesha Pathirana

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.